weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है चारों और गरज चमक के साथ अति भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ आ चुकी है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कहां कहां बारिश होगी।
सितंबर का महीना आधा आने वाला है और इस समय मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार अभी तक बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में अब बारिश की गतिविधियों में कमी है। कई जगहों पर अभी भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। इसके बाद ही मानसून की वापसी होगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार ज्यादातर जगहों पर सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
मौसम विभाग (IMD weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 17 सितंबर के बीच पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)एक्टिव हो सकता है और इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिसका असर उत्तरी महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों पर देखने को मिलेगा। इन्हीं दो मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने से उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होगी।
19 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) के मुताबिक, 17 से 19 सितंबर के बीच राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा (Punjab Haryana Mausam), दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई अन्य जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जहां तक दक्षिणी पश्चिमी मानसून की विदाई का सवाल है तो इसकी शुरुआत 17 सितंबर के आसपास राजस्थान (Rajasthan Monsoon) से होती है। 27 सितंबर के आसपास दिल्ली से विदा लेता है एवं अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक देशभर से चला जाता है, लेकिन इस बार राजस्थान से ही मानसून की विदाई 22 या 23 सितंबर से होगी। दिल्ली से इसकी विदाई 1 अक्टूबर तक हो सकती है।
आज कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली (Delhi Rain Alert) में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। धूप निकलेगी और 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बृहस्पतिवार को धूप में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा था। हवा में नमी का स्तर 79 से 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में बारिश का कहर –
इस बार दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon Update) की अधिक बारिश हुई है। साल भर का कोटा भी पूरा हो चुका है। दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में पूरे साल की वर्षा है 774.1 Mm बारिश होती है जबकि अब तक 963.4 Mm बारिश हो चुकी है। अभी साल पूरा होने में कई महीने बाकी है और मानसून की विदाई भी लेट होगी।
