IMD Rain Alert : इन दिनों देश में एक बार फिर मौसम करवट लेने को है। देश की तरफ दितवाह चक्रवात बढ़ रहा है, जिसका असर यहां के मौसम पर साफ दिखाई देगा। बीते दिनों में दितवाह चक्रवात ने श्रीलंका में काफी तबाही मचाई है। अब भारतीय मौसम विभाग (India Metrological Department) ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में भारत में भी इसका असर दिखाई दिया। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।
आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज यानी 2 दिसंबर को यह तूफानी वेदर सिस्टम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी में, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। दितवाह चक्रवात (Ditwah cyclone) की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व पुडुचेरी में चेतावनी भी जारी की गई है। आईएमडी की ओर से इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में इन तटीय क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान काफी तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट्स (IMD Report) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीता दिन रविवार सबसे ज्यादा ठंडा दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भी जमकर ठंड हो रही है। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड व मौसम के अलग प्रारूप देखने को मिल रहे हैं।
जानें राजधानी के मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) के तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के तापमान में लगातार कटौती हो रही है। इस बीच आज 2 दिसंबर की सुबह से ही शीतलहर चल रही हैं। वहीं, विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पुरे दिन 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। वहीं, आज 2 दिसंबर को न्यूनतम तामपान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना विभाग ने जताई है। वहीं, आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 5 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली में शीतलहर चलने के आसार हैं।
दिल्ली में प्रदूषण का कहर
एक ओर जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Alert) में जहां ठंड बढ़ रही है वहीं, दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया है। हालांकि राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आज यानी 2 दिसंबर को एक्यूआई 300 से कम भी दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी के साथ कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट भी है। रेड जोन वाले इलाकों का एक्यूआई 300 से अधिक बना हुआ है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल
इन दिनों उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार (UP ka Mausam) गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज सोमवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं और गति पकड़ सकती हैं। ऐसे में प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा बरेली, कानपुर, इटावा, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में भी विभाग की ओर से शीतलहर के मध्यनजर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अन शहरों में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया जा सकता है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (Uttrakhand ka mausam) में दिसंबर महीने की शुरुआत में ही ठंड तेवर दिखाने लगी है। आज 2 दिसंबर की सुबह से ही मसूरी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में ठंड हवाएं चल रही हैं। वहीं, इस दौरान उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार बिहार में लगातार ठंड बढ़ रही है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार इस सप्ताह में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। वहीं, वर्तमान में बिहार में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आगामी दिनों में यह 11-12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा सीमांचल और मिथिलांचल जैसे कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ सकती हैं।
