Rain alert for Bihar : देश भर में इन दिनों मानसून का असर देखने को मिल रहा है। देश के अधिकतर राज्यों में मानसून सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई राज्यों में तो बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी उठाना पड़ रहा है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मानसून पूर्णतया सक्रिय नहीं है। इन राज्यों में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है। ऐसे में वहां के लोगों को बारिश का इंतजार है। भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि बिहार व देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाले समय में मौसम की क्या परिस्थितियां कैसी रहने वाली हैं।
बिहार राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां बारिश के आसार नहीं हैं, वहीं कुछ हिस्सों के लिए भारत मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी मंगलवार को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़िए हमारी खबर।
इन दिनों गर्मी का करना पड़ रहा सामना
बिहार में कई दिनों से मौसम की परिस्थितियों बदली हुई हैं। एक ओर जहां पूरे देश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं, जुलाई महीने में भी बिहार के कई जिलों के लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। इन दिनों बिहार वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि कुछ जिलों में हल्की से मध्य बारिश भी देखने को मिल रही है।
6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
वर्तमान में मौसम परिस्थितियों की बात करें तो बिहार के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विभाग (rain alert bihar) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज एक ओर जहां बिहार के सिर्फ कुछ जिलों में बारिश होगी। वहीं, दूसरी ओर लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है।
भारत मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार आज यानी मंगलवार को बिहार के 6 जिलों में बारिश (rain alert for 6 districts) के आसार जताए गए हैं। इसके चलते विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इसके अलावा बिहार के दो जिलों के लिए विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना विभाग की ओर से इस दौरान जताई गई है।
इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट
जहां बिहार के सिर्फ कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं, वहीं अधिकतर हिस्सों में आज बारिश होने की कोई संभावना विभाग की ओर से नहीं जताई गई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पटना, भोजपुरी, सारण, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, अरवल और शिवहर वह 6 जिले हैं जहां बारिश होने की संभावना है। साथ ही यहां के लिए विभाग ने येलो अलर्ट (yellow alert for barish) जारी किया है।
मौसम अपडेट के अनुसार इन जिलों में हल्के से मध्य बारिश हो सकती है। हालांकि, इस बीच बिहार राज्य में मानसून की स्थिति काफी कमजोर रहेगी। वहीं, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, सुपौल व जमुई में बारिश के साथ-साथ बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार बने हुए हैं। वेदर अपडेट में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
भारी बारिश अभी नहीं, आने वाले दिनों में होगी
अगर हम दक्षिणी बिहार राज्य में मौसम की परिस्थितियों की बात करें तो यहां पर भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं, इस दौरान विभाग की ओर से किसी भी जिले में भारी बारिश होने के लिए चेतावनी नहीं जारी की गई है। तापमान की बात करें तो मुजफ्फरपुर में बीते दिन यानी सोमवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इसी के अलावा न्यूनतम तापमान जो 3 दिनों से स्थिर बना हुआ था, उसमें भी एक डिग्री की कटौती सामने आई है। 3 डिग्री बढ़त के बाद मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी दो दिनों तक तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के भी संभावना बन रही है।
बढ़ सकता है तापमान
पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर ए. सत्तार के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उनका कहना है कि आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान (maximum temp) बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वहीं, इस दौरान हवा में नमी की मात्रा भी काफी ज्यादा रहने वाली है। आंकड़ों पर नजर डालें तो उनके अनुसार आगामी दो दिनों में हवा में 75 प्रतिशत से अधिक नमी बनने की संभावना है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हवा की डायरेक्शन भी इस दौरान कई बार बदल सकती है।
मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट के अनुसार आज यानी मंगलवार को भागलपुर की एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, अगर हम भागलपुर जिले में तापमान की बात करें तो बीते दिन यानि सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, रविवार को यही अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री बना हुआ है।