Kal Ka Mausam : इन दिनों देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इस बार मानसून में पिछले वर्षों से ज्यादा बारिश देखने को मिल रही है। कई जगहों पर तो बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। ऐसे में हरियाणा में भी बीते कुछ समय से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कई दिनों से हरियाणा में हुई बारिश के चलते प्रदेश के कई शहर में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
प्रदेश भर में कुछ दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच पड़ोसी राज्य पंजाब (Punjab ka Mausam) में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसका प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज व आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़िए हमारी पूरी खबर।
हरियाणा में इस बार मानसून (Monsoon Update) कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा है। प्रदेश में अबतक इस बार के मानसूनी सीजन में काफी अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट लाई हुई है। कई शहरों में तो लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके चलते वहां जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
इस बीच मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसमें प्रदेश (UP Mausam Update) के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विभाग की ओर से प्रदेश के 20 जिलों में आज यानी 7 सितंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है यह पूर्वानुमान लगाया है।
आज कैसा रहा प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (Weather Update) लगाया था कि आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था। विभाग का यह पूर्वानुमान बिल्कुल सही साबित हुआ। दोपहर बाद प्रदेश के कई शहरों में बारिश देखने को मिली। इस दौरान भिवानी व हिसार (Hisar Ka Mausam) जिले के कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश आज यानी 7 सितंबर को देखने को मिली है।
इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। आज यानी 7 सितंबर को हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, फतेहबाद, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा, जींद, झज्जर और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान इन जिलों के कई इलाकों में भी भारी बारिश भी हुई है।
जानें कल कैसा रहेगा प्रदेशभर में मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसमें आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 8 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में जहां हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं वहीं कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 8 सितंब (Kal Ka Mausam)र को रेवाड़ी, सिरसा, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, नूंह, कैथल, करनाल, पलवल व कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके अलावा रोहतक, जींद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर जिले में भी बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।
जानें 9 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Mausam update) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार परसों यानी 9 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग की ओर से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने परसों यानी 9 सितंबर के लिए पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर जिले में बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद (Fatehabad weather), हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व नूंह जिले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
घग्गर का बांध टूटा, खेतों में भरा पानी
सिरसा में घग्गर नदी बहती है। यहां पर एक बार फिर से घग्गर नदी का बांध टूट गया है। ऐसे में आसपास के खेतों में पानी भर गया है। इसके चलते किसानों की फसल पानी में डूब जाने से उन्हें नुकसान हुआ है।
मारकंडा में पानी का लेवल घटा
कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर पिछले दिनों बढ़ गया था। वहीं, आज मारंकडा नदी का पानी खतरे के निशान से 0.15 मीटर नीचे तक आ गया है। वहीं, बीते कुछ दिनों से मारकंड़ा नदी से बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। वहीं, इस बीच नदी का जलस्तर कम होने से स्थानीय लोगों को कुछ राहत अवश्य मिली है।
जानें क्यों हो रही है इतनी बारिश
बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस बारे में मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से मध्य भारत तक मानसून टर्फ एक्टिव है। ऐसे में राजस्थान व पंजाब (Rajasthan Rain alert) में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर से नमी वाली हवाओं के चलते हरियाणा में बारिश हो रही है। ऐसे में यहां पर आगामी दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है।
सामान्य से काफी ज्यादा हुई बारिश
इस बार हरियाणा (Haryana Mausam) में काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस साल यहां पर सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बार मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से 47 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 6 सितंबर तक 550.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।
वहीं, सामान्यता इस समय तक यहां पर औसतन 373.9 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान अगर हम सबसे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र की बात करें तो यह यमुनानगर है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1059.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, सबसे कम बारिश सिरसा में दर्ज की गई है। सिरसा में अबतक 309.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
