UP Weather : देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने कई दफा करवट ली है। अगर आज 20 फरवरी के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है।
बीते कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। बीते दिन यानी गुरुवार को प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह बादल छाए रहे थे और गाजियाबाद व नोएडा (Noida Weather) जैसे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी देखने को मिली थी। वहीं, दिन भर तेज हवाएं चलती रही, जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना रहा था।
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त रिकॉर्ड की गई है। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि बीते दिन यानी 19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास भी अब होने लगा है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि वर्तमान में मध्य पाकिस्तान और उससे लगते पंजाब व उसके आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनी हुई है। ऐसे में इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather) पर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, बादलों के छाने से न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि आने वाले 48 घंटे में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में कम होने लगेगा और रात के तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वानुमान है कि ऐसे में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है। वहीं, इस दौरान लोगों को दिन में गर्मी सहनी पड़ सकती है।
जानें आज कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (Latest weather updates) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज यानी 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है और तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 24 फरवरी के मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की बात करें तो वर्तमान में पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं, पश्चिमी और मध्य मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather Updates) के साथ-साथ दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों (IMD Alert) का कहना है कि आगामी 7 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं, आने वाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कटौती देखने को मिल सकती है। पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में तापमान स्थिर रह सकता है। ऐसे में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
