IMD Weather :देश में इन दिनों मौसम के मिजाज काफी बदले हुए हैं। एक ओर जहां केरल और महाराष्ट्र में मानसून ने इस बार जल्दी दस्तक दे दी थी। वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर गर्मी के सितम से लोगों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि कब उनके क्षेत्र में बारिश कब होगी और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।
वर्तमान में देश में कई जगह जहां मानसून का असर देखने को मिल रहा है वहीं, अब भी कई राज्य ऐसे हैं जहां पर बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस बीच वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम के परिदृश्य को देखते हुए लगाया जा रहा पूर्वानुमान
मौजूदा समय में राजस्थान, हरियाणा व उसके आसपास के क्षेत्र में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से बताया गया है कि आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम कैसा रहने वाला है।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से मौजूदा मौसम के पारिदृश्य को देखते हुए पूर्वानुमान लगाया गया है कि आज यानी रविवार को उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग की ओर से बताया गया है कि कई राज्यों में आज बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद बनी हुई है।
जानें दिल्ली में मौसम का हाल
अगर हम राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवारके मौसम की बात करें तो आज सुबह से ही राजधानी में मौसम (IMD Weather) काफी अनुकूल बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही तेज आंधी और बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
बादल गरजने के साथ होगी बारिश
वहीं, विभाग का यह भी मानना है कि आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान (IMD Weather) में हल्की गिरावट हो सकती है। दिल्ली के अलावा आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से बताया गया है कि आज उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। कई क्षेत्रों में बारिश होने (IMD Weather) के आसार बने हुए हैं, इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। अगर विभाग का यह पूर्वानुमान सही जाता है तो मौसम में बदलाव होगा और कई इलाकों में मौसम कुछ ठंडा भी होगा।
ऐसे में तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया है कि उत्तर भारत में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें अपने शहर का तापमान
देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय मौसम के अलग-अलग मिजाज हैं। उत्तर भारत में तो तापमान बेहिसाब तरीके से बढ़ रहा है और लोग गर्मी की मार झेलने को मजबूर हैं। ऐसे में विभाग की ओर से आज के संभावित तापमान के आंकड़े (IMD Weather) जारी किए गए हैं। अगर आप भी अपने शहर के तापमान के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़ें हमारी खबर।
आज यानी रविवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अंदेशा है। इसके अलावा मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कोलकाता में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसके अलावा बंगलूरू में अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हैदराबाद में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सयस तक रह सकता है।
गुजरात के अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सयस तक रहेगा। वहीं, पुणे में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है।
राजस्थान में तापमान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज रविवार को भी लोगों को भीषण (IMD Weather) गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां पर आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
16 व 17 को बारिश का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से भविष्यवाणी (IMD Weather) की गई है कि कल और परसों 16 व 17 जून को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में सुधार होगा।
वहीं, इस दौरान मौसम विभाग की ओर से कई तरह के अलर्ट भी जारी किए गए हैं। वर्तमान मौसम की स्थितियों को देखते हुए बढ़ती गर्मी और आंधी व तूफान के चलते विभाग की ओर से पंजाब व हरियाणा के लिए आगामी दो दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में रेड तो यूपी में ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से बताया गया है कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। इस दौरान आईएमडी की ओर से राजस्थान में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, इस दौरान उत्तर प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में पूरे हफ्ते के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
लोगों को घरों में रहने की दी सलाह
वर्तमान में मौसम (IMD Weather) की स्थितियों को देखते हुए आईएमडी की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि गर्मी के चलते लोगों को घर पर रहना चाहिए।
अति महत्वपूर्ण काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए और मौसम विभाग की ओर से जारी की जा रही गाइडलाइन को फोलो करना चाहिए।