Today Weather Update :देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि दिल्ली-यूपी में धुंध की शुरुआत हो गई है। तो वहीं बिहार में बारिश (Rain Alert in Bihar) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज हम आपको देश के अधिकतर राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार में।
अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। ऐसे में महीने का अंत होते होते ठंड भी बढ़ती जा रही है। देश के अधिकतर राज्यों में अब मौसम (Weather Forecast) का हाल बदल गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली यूपी समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। बारिश होते ही ठंड की शुरुआत हो गई है।
IMD ने दी जानकारी
दिवाली खत्म होते होते अब उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी करते हुए बताया कि आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली -यूपी में आज सुबह धुंध छाई रहेगी और दिन में गर्मी बढ़ने वाली है।
दिल्ली में हवा का स्तर हुआ खराब
राजधानी दिल्ली में मौसम का रुख बदलने की उम्मीद है। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा इतनी दूषित हो गई है, कि पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। आज भी दिन (Delhi Ka Mausam) की शुरुआत में धुंध देखी गई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में बादल भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल आसमान में बादल दिख सकते हैं। हालांकि बारिश होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान (Delhi Weather) 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
यूपी में भी दिवाली पर बजाय गए पटाखों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। यूपी की हवा में प्रदूषण घुलने लग गया है। दिल्ली से सेट नोएडा और मेरठ में तो AQI 300 के पार जा (UP Ka Mausam) पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह राजधानी लखनऊ में हल्की धुंध देखी जाने वाली है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा।
इन जिलों में होगी झमाझम बरसात
इसके अलावा दिन में तापमान बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, आगरा, मथुरा,अलीगढ़, कानपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, (UP Weather Update Latest) प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर ,बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर और कौशाम्बी में तेज धूप निकलने की उम्मीद है।
बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
इसके अलाव बिहार के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर एक बार फिर से बारिश का सांया मंडरा रहा है। छठ पर्व के दौरान बिहार का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के मुताबिक 25 अक्टूबर 2025 से राज्य में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ये सिलसिला 28 अक्टूबर तक चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से तापमान (Aaj Ka Mausam) में भी गिरावट दर्ज की गई है। जोकि ठंड का एहसास करवा रही है।
पहाड़ों पर ऐसा रहेगा मौसम
पहाड़ों पर भी एक बार फिर से मौसम का हाल बदलने वाला है। आज उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, (Uttrakhand Ka Mausam) चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी पड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा उसके बाद 23 से 26 अक्तूबर तक समूचे उत्तराखंड (Uttrakhand Weather) में मौसम साफ बना रहने की संभावना है।
