Weather Updates : देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। ऐसे में देश के कई शहरों में मौसम के तेवर काफी तेज हो रहे हैं। वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग ने लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि कल यानी 23 अगस्त को देश के अलग-अलग शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है। वर्तमान में कई राज्यों में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। ऐसे में इन राज्यों में काफी बारिश देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं कि भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक कल यानी 23 अगस्त को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
बीते दो दिन से मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक कल देश के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। आने वाले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है।
ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 23 अगस्त को उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान व मध्य प्रदेश राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। साथ ही इस दौरान बिजली (Aaj Ka Mausam) गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।
दिल्ली में फिर बदला मौसम
राजधानी दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather) में लगातार मौसम बदल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने राजधानी व एनसीआर में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 अगस्त से 27 अगस्त के मध्य लगातार बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में मौसम में होने वाले इस बदलाव के चलते यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग का मानना है कि इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून
भारत मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की ओर से जो कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय है। आईएमडी ने आने वाले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने इस दौरान यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा वेदर अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
भारत मौसम विभाग के अनुसार (Weather News) आने वाले तीन दिनों तक बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, रायबरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुलतानपुर, बरेली, सहारनपुर व आगरा में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते के नदियों का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
राजस्थान जारी है बारिश का दौर
आईएमडी (IMD Updates) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार राजस्थान में एक बार फिर से मानसून की सक्रिय है। ऐसे में बीते दो दिन से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच विभाग के अपडेट के अनुसार आने वाले 24 घंटे में सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा में बारिश होने के आसार हैं।
विभाग ने अलवर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, अजमेर, दौसा, करौली, बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, बारां, जयपुर, टोंक, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनू, जैसलमेर व प्रतापगढ़ के साथ-साथ कई जिलों में तेज बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बिहार में बरसेंगे बदरा
बिहार (Bihar Weather) में एक बार फिर से मानसून काफी सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार बिहार में 23 से 27 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विभाग की ओर से इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। कल यानी 23 अगस्त को बिहार के पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर और जमुई में तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने की आशंका के चलते चेतावनी भी जारी की है।
