IMD Weather Alert : राजस्थान में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, इस दौरान बारिश और आंधी तूफान आने की भी संभावना बनी हुई है। आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान के जयपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, दोसा, भरतपुर, अजमेर, टोंक व उसके आसपास के क्षेत्र के लिए अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटे और दिनों में यहां काफी मौसमी गतिविधियां एक्टिव होने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते उत्तर पश्चिमी भारत के कई मैदानी क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान काफी तेज हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार जयपुर व इसके आसपास के जिलों में कई जगह पर ओले गिरने की भी आशंका है। अगर बादल ज्यादा घने हो जाते हैं, तो ऐसी मौसमी स्थिति देखने को मिल सकती है।
कुछ दिन पहले भी राजस्थान में ऐसी मौसमी स्थिति देखने को मिली थी। कुछ दिन पहले जयपुर, झुंझुनू व उसके आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी। साथ ही इस दौरान ओले भी पड़े थे। ऐसे में आम जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही था इसके साथ फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ था।
लेटेस्ट वेदर अपडेट में भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) ने आज 23 फरवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राजस्थान के कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। इसी के साथ इस दौरान बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
वर्तमान में जो बदलाव हो रहा है वह फरवरी माह के अंत में जैसा बदलाव होता है उससे काफी अलग है। वैसे तो सामान्य तौर पर फरवरी महीने के अंतिम दिनों में मौसम शुष्क और गर्म होने लगता है। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश में बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में इस समय होने वाली बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
हालांकि इस दौरान अगर बिजली गिरती है और आंधी तूफान आता है तो लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
भारत मौसम विभाग (weather Update) की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की भी हिदायत दी गई है। इस बीच प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। आज जयपुर शहर में भी दोपहर या शाम को बादल छा सकते हैं और गरज व चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ सीकर व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 से 48 घंटे के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अगर मौसम ज्यादा बिगड़ता है तो अलर्ट को अपडेट भी किए जाने की संभावना है। इस बीच लोगों को मौसम विभाग की वेबसाइट या ऐप से लगातार अपडेट चैक करने की हिदायत दी जा रही है।
