IMD rain Alert : इस बार देश की अधिकतम राज्यों में मानसून अच्छा खासा बरस रहा है। इस बीच वर्तमान में एक बार फिर से देश में मौसम करवट लेने लग रहा है। मौसम विभाग (IMD Rain alert) ने वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि आगामी समय में देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। भारत मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार कल और परसों यानि रविवार और सोमवार को भी उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम करवट लेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसके अनुसार रविवार और सोमवार को कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
वहीं कई इलाकों के लिए विभाग ने बारिश का अलर्ट (rain alert) भी जारी किया है, हालांकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून इतना ज्यादा सक्रिय नहीं रहेगा। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं इस दौरान जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और भारी बारिश होने की संभावना के चलते विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
तेज बारिश होने के आसार
भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने के आसार जताए गए हैं। आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 17 अगस्त को पंजाब, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व बिहार राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
जिसके चलते यहां के लिए येलो अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान आंधी भी आ सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में आज बादल फटने और काफी तेज बारिश होने का भी विभाग में अलर्ट जारी किया हुआ है।
वहीं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि काफी तेज बारिश के चलते आगामी समय में तमिलनाडु, केरल, तेलंगना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय व त्रिपुरा जैसे राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में वहां बाढ़ आने का भी खतरा बना हुआ है। साथ ही साथ महाराष्ट्र गुजरात व गोवा में भी मौसम की कुछ यही स्थिति देखने को मिल सकती है।
राजधानी में कल कैसा रहेगा मौसम
पिछले कुछ समय से राष्ट्र राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (weather alert) का पूर्वानुमान है कि रविवार और सोमवार को भी राजधानी में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्य बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ-साथ एनसीआर में भी मौसम का यही मिजाज रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। अगर यमुना नदी के जलस्तर की बात करें तो यहां जल का स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा हुआ है।
क्या उत्तर प्रदेश में धीमी होगी मानसून की रफ्तार
भारत मौसम विभाग (IMD rain Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी तीन से चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है। विभाग का कहना है कि 16 से लेकर 19 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में बिल्कुल हल्की बारिश (barish ka alert) होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही रात के तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है, हालांकि इसके बाद 21 अगस्त तक एक बार फिर मानसून अपनी रफ्तार पकड़ लेगा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बादल छाए रहने वाले हैं और बारिश का पूर्वानुमान है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के हापुड़, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बिजनौर, पीलीभीत, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बरेली, इटावा, फर्रुखाबाद, जालौन, कन्नौज, ललितपुर, झांसी, खीरी, हरदोई में भी मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि कानपुर, फतेहपुर के साथ साथ पूर्वी जिलों में इस दौरान धूप देखने को मिल सकती है।
कैसे रहेंगे बिहार के मौसम के मिजाज
कुछ समय से बिहार में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से 17 अगस्त को बिहार राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट घोषित (thunderstrom alert) विभाग ने किया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, एरिया, किशनगंज व पूर्णिया समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
साथ ही पटना, वैशाली, गया, भागलपुर, दरभंगा, हाजीपुर जैसे क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है।
राजस्थान में एक हफ्ते सक्रिय रहेगा मानसून
विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान लगाया गया है, उसके अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान में मानसून (Rajasthan Weather Alert) काफी सक्रिय रहने वाला है। विभाग के अनुसार 17, 18 और 19 अगस्त को राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में काफी तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट (Barish ka yellow alert) भी जारी किया है।
आईएमडी का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर संभाग के काफी हिस्सों में भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, संभाग के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ-साथ हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।
अगर विभाग का यह पूर्वानुमान सही जाता है तो कई जिलों में काफी तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में कटौती होगी और लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।
हरियाणा में बरसेंगे बदरा
भारत मौसम विभाग (IMD Haryana Rain Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार हरियाणा में काफी तेज बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार कैथल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में काफी तेज बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, रोहतक, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब में भी कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना दिख रही है।
उत्तराखंड के लोगों की बढ़ी मुश्किल
पहाड़ी क्षेत्र में इस बार मानसून (Monsoon Rain Alert) के समय मौसम काफी खराब होता नजर आ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में बादल फटने से काफी समस्या पैदा हो रह है। भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नैनीताल, बागेश्वर में भी तेज बारिश के चलते ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा में भी इस दौरान मध्य से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि कई क्षेत्र में बिजली गिर सकती है और लैंडस्लाइड होने का भी खतरा है।