Aaj Ka Mausam : यूपी में पिछले काफी दिनों से झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। आज भी यूपी में भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज यूपी में लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश होने वाली है। वहीं अमरोहा में जमकर बदल बरसने वाले हैं। खबर में जानिये यूपी का मौसम की पूरी जानकारी।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसमें प्रयागराज कानपुर मथुरा और अलीगढ़ को शामिल किया गया है। लखनऊ (Lucknow Weather) और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश दर्ज की जाने की संभावना है। अमरोहा में भारी वर्षा होने की वजह से जलभराव हुआ है। इसकी वजह से किसानों को राहत मिली क्योंकि उनकी फसलों को पानी की जरूरत थी। आगरा में भी अच्छी बारिश दर्ज करे जाने का पूर्वानुमान है।
अमरोहा में भारी बारिश होने की वजह से हुआ जलभराव-
अमरोहा (Amroha Ka Mausam) में आधी रात को ही मौसम में बदलाव देखने को मिल गया था। अचानक वर्षा शुरू हो गई और सुबह आठ बजे तक बूंदाबांदी देखी जा रही थी। इसकी वजह से शहर में जलभराव हो गया और खेत भी पानी से लबालब हो गए। इसकी वजह से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। क्योंकि, इस समय धान और गन्ना की फसल को सिंचाई की जरूरत है।
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप उमस को बढ़ाती दिख रही थी। हालांकि, आधी रात के बाद मौसम (IMD Rain Alert) ने फिर करवट बदल ली है। आसमान में छाए बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। रात के समय बारिश का ये दौर सुबह आठ बजे तक जारी रहा है। इसकी वजह से शहर में जल भराव की समस्या खड़ी हो गई।
आगरा में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान-
आगरा (Agra Ka mausam Update) शहर में मंगलवार को बादल झमाझम बरसे तो तीन दिन से उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिलती नजर आ रही है। सुबह से रात तक कई बार वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक बुधवार को भी अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
लखनऊ में बारिश का रेड अलर्ट जारी-
राजधानी (Lucknow Weather Update) में पिछली रात से जारी झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। मंगलवार को सुबह होते ही आसमान से बरसी मूसलाधार बारिश की वजह से पुराने लखनऊ के कई इलाकों को जलमग्न हो गया है। बारिश के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा ने मौसम को हल्का सर्द कर दिया है। मौसम विभाग ने लखनऊ में रेड अलर्ट जारी किया है।