IMD Weather Forecast : देश में मानसून लगातार सक्रिय रूप से बरस रहा है। भारत में अब तक मानसून की 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। आमतौर पर 18 जुलाई तक 323.1 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। परंतु, इस बार 350.1 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। कई राज्यों में तो 50% से भी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। राजस्थान में 108 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
देश में मानसून लगातार सक्रिय रूप से बरस रहा है। देश में अब तक छह राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अति अत्यधिक बारिश हो चुकी है, जबकि 4 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
20 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य बारिश हुई है तो 8 में कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
एक बार फिर बदला मौसम
देश की राजधानी दिल्ली (IMD Delhi Rain Alert) सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। झमाझमा बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम ठंडा हो गया है।
लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से 19 और 20 जुलाई को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
23 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को मौसम (Rain Alert) एक बार फिर बदलेगा और गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना दर्ज की जा रही है।
देश भर में 21 से 23 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, दिल्ली एनसीआर में भी मानसून सक्रिय रहेगा।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert in Rajasthan) की ओर से राजस्थान में भी भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश के ऊपर बने अवदाब के कारण 24 घंटे में मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में तेज से तेज बारिश तेज की जा सकती है।
हिमाचल के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की और से हिमाचल प्रदेश (Rain Alert in HP) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 250 सड़क बंद पड़ी हैं।
स्थानीय मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 23 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून सक्रिय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Rain Alert in UP) में ज्यादा बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम बारिश हुई है। अगले 24 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने और भी अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसमें बाराबंकी, कानपुर, झांसी, आगरा, बरेली, बलिया, प्रयागराज शामिल है। राजधानी लखनऊ में भी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, महोबा में भी शनिवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कानपुर, मथुरा और आगरा में 10 राज्यों में तेज से भी तेज बारिश की चेतावनी है।