IMD Weather Today : देश में अब बारिश के बाद से ही शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ समय में 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश (IMD Weather Rain Alert) को लेकर विस्तृत अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देश कि किन हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आज 26 जनवरी के दिन हर तरफ माहौल एकदम खुशनुमा हुआ पड़ा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों में बारिश को लेकर विस्तृत अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ ही कई जिलों में शीतलहर चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। आइए खबर में जानते हैं कि मौसम विभाग (IMD Rain Forecast) ने किन 11 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
किन 11 राज्यों में होगा बारिश का तांडव
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ समय में 11 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश (Rain Alert) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिन राज्यों में बारिश होगी। उन राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल राज्य का नाम शामिल हैं। इस दौरान बारिश के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश कड़कने का अनुमान जताया है और 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने (Lightning strikes in Uttarakhand) और बारिश के आसार जताए है और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम
आईएमडी के मुताबिक कल 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा (Haryana Ka Mausam)चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार में 28 जनवरी को गरज, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
21 जिलों में चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि आज 26 जनवरी 2026 को उत्तर भारत के 21 जिलों में तेज रफ्तार की हवा के साथ शीतलहर को लेकर अलर्ट (IMD cold wave alert) जारी किया गया है। इस दौरान यूपी के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, आगरा, रायबरेली, अलीगढ़ और मथुरा जिले में तेज रफ्तार चलने की संभावना जताई गई हैं। ऐसे में सुबह के समय में लोगों को थेाड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है।
इसके साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी आज 26 जनवरी को 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज सुबह पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, जालंधर, पटियाला, मोगा, तरनतारन गुरदासपुर, फरीदकोट, और पठानकोट में तेज शीतलहरें चल सकती है।
यूपी में आगामी दिनों कैसा होगा मौसम
आज 26 जनवरी को यूपी (UP Ka Mausam)के रामपुर, बरेली, पीलीभीत, एटा, आगरा, मथुरा,हाथरस, हापुर, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में मौसम विभाग ने घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग (UP Rain Alert) ने यूपी में कल 27 जनवरी को भारी बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
यूपी के अयोध्या (Ayodhya Ka Mausam), लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, बिजनौर, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई,श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, मेरठ, बागपत और शामली जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार के मौसम का हाल
बिहार के मौसम (weather of bihar) की बात करें तो बिहार में 28 जनवरी को 6 से ज्यादा जिलों में गरज के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज और सीतामढ़ी जिले में बारिश के आसार है। पटना में आज 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
किन जिलों में कितना रहेगा आज का तापमान
तापमान की बात करें तो आज 26 जनवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान (Maximum temperature of Delhi ) 18°C व न्यूनतम तापमान 05°C रहने के आसार है और आर्थिक राजधानी मुंबई में अधिकतम तापमान 28°C व न्यूनतम तापमान 24°C रह सकता है। इसके साथ ही कोलकाता का अधिकतम तापमान 27°C व न्यूनतम तापमान 18°C, चेन्नई में अधिकतम तापमान 28°C व न्यूनतम तापमान 25°C, लखनऊ (Lucknow Weather Temprature) में अधिकतम तापमान 21°C व न्यूनतम तापमान 10°C, पटना का अधिकतम तापमान 23°C व न्यूनतम तापमान 12°C, रांची का अधिकतम तापमान 25°C व न्यूनतम तापमान 12°C, भोपाल में अधिकतम तापमान 25°C व न्यूनतम तापमान 14°C, जयपुर में अधिकतम तापमान 19°C व न्यूनतम तापमान 07°C, शिमला में अधिकतम तापमान 12°C व न्यूनतम तापमान 02°C, नैनीताल में अधिकतम तापमान 18°C व न्यूनतम तापमान 07°C रह सकता है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand weather condition) को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में 27 जनवरी और 28 जनवरी को बारिश से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। ऐसे में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और इस दौरान उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, मसूरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आज उत्तराखंड में बाराश (Rain in Uttarakhand) के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और एक बार फिर ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान नीताल में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल में आगामी दो दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने हिमाचल (Weather in Himachal) में 27 जनवरी और 28 जनवरी को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल के शिमला, कांगड़ा, मनाली, कुल्लू, चंबा, सोलन और मंडी में भारी बारिश को देखने को मिल सकती हैं और इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज 26 जनवरी को शिमला (Shimla Weather Forecast) और आसपास के इलाको में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और इस दौरान शिमला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर का कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर का मौसम (Jammu and Kashmir weather) कल 27 और 28 जनवरी को एक बार फिर करवट ले सकता है। आईएमडी के अनुसार आगामी 36 घंटे बाद जिन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, उनमे जम्मू, कठुआ, पुंछ,राजौरी, गुलमर्ग, उधमपुर और डोडा का नाम शामिल है। यहां पर इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है और आज 26 जनवरी को कश्मीर (Kashmir Weather Forecast) के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही बर्फबारी के आसार है। आज 26 जनवरी को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान के मौसम (weather of rajasthan) की बात करें तो आज 26 जनवरी को राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, गंगापुर सिटी, केकड़ी, डीडवाना, माउंट आबू, कुचावना, फलौदी में घना कोहरा छाया रह सकता है और इस दौरान जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां 27 जनवरी को भारी बारिश (rajasthan rain alert) का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ इलाको में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ ही बारिश के आसार है।
एमपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि एमपी (MP Ka Mausam) में बीते दिनों 10 से ज्यादा जिलो में बारिश हुई है। इस दौरान भोपाल, रीवा संभाग, उज्जैन संभाग, ग्वालियर, इंदौर, धार, झबुआ, सतना और सीधी जिले में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 26 जनवरी को मध्य प्रदेश का मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया है और इस दौरान अधिकतम तापमान (MP Temprature) 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है।
