Weather Update : देश के सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसी के साथ देश में ठंड का आगाज भी हो गया है। कई क्षेत्रों के तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में अभी मूसलाधार बारिश का जोर है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम (Mausam Alert) कैसा रहने वाला है। देश के तीन राज्यों में आज तेज बारिश होने की चेतावनी विभाग की ओर से जारी की गई है। ऐसे में यहां के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
दक्षिण भारत के राज्यों में हो रही तेज बारिश के चलते वहां ठंड और अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
ऐसे में विभाग का मानना है कि तीनों ही राज्यों के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, देश के अन्य राज्यों में भी बीते दिनों रहे मौसम के चलते ठंड बढ़ गई है। चलिए जानते हैं कि आज यानी 9 नवंबर को देश के अलग-अलग क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है।
राजधानी में कैसा रहेगा मौसम
विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट (weather update) जारी किया गया है उसके अनुसार आज 9 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में कटौती आ सकती है। आईएमडी के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में सुबह व शाम के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान में कटौती होकर यह 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP ka weather) के अलग-अलग मिजाज देखने को मिले हैं। ऐसे में राजधानी लखनऊ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। कानपुर और इटावा में न्यूनतम तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है।
वहीं, विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी न्यूनतम तापमान में तेजी से कटौती देखने को मिल सकती है, जिसके चलते यहां ठंड ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, आज यानी 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश (UP News Update) के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह और शाम के समय कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, विभाग के अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क ही बना रहने के आसार हैं।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
इस बार मानसून के समय उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। वहीं, अब मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और धूप भी खिलती नजर आ रही है। एक ओर जहां दिन के समय बढ़िया धूप निकलती है, वहीं रात के समय तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देहरादून के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राज्य में मौसम शुष्क ही बना रहने वाला है।
कुछ प्रमुख शहरों का तापमान
इन दिनों अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में कटौती देखने को मिल रही है। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। वहीं, कुछ पहाड़ी क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में आगामी दिनों में तापमान (temp) में और अधिक गिरावट होने की उम्मीद बनी हुई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि आज यानी 8 नवंबर को देश के अलग-अलग शहरों में तापमान कितना रह सकता है। चलिए जानते हैं कि आज यानी 9 नवंबर को आपके शहर में तापमान कितना रहने वाला है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान (weather forecast) के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, लखनऊ (UP ka Mausam) में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है। इसके अलावा बिहार के तापमान की बात करें तो आज पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम
बात करें पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान की तो आज यानी 9 नवंबर को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान मसूरी में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
