IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच से ड्रॉप किया जा सकता है। अब इस खबर से टीम इंडिया के कोच ने खुद ही पर्दा उठाया है।
IND vs NED: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सुपर-8 में क्वालिफाई कर चुकी है लेकिन फिर भी भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के साथ 18 फरवरी को खेलना है।
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच से ड्रॉप किया जा सकता है। अब इस खबर से टीम इंडिया के कोच ने खुद ही पर्दा उठाया है।
IND vs NED: बुमराह खेलेंगे ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच?
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से एक शाम पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट लिए जिससे पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

IND vs NED: क्या बोले कोच?
बुमराह की चोट को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय-समय पर आराम दिया जाता है। ऐसे में सभी फैंस के मन में ये सवाल चल रहा था कि जब टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गई है तो कहीं बुमराह को इस मुकाबले से आराम तो नहीं दे दिया जाएगा? जिसके जवाब में आज सितांशु कोटक ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जाएगा। इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे।’
IND vs NED: कोच ने दिया अभिषेक शर्मा पर अपडेट
अभिषेक शर्मा की फिटनेस के बारे में उन्होंने पॉजिटीव रिस्पॉन्स दिया। अभिषेक पेट के इंफेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। कोटक ने अभिषेक के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गया। हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते। अब वह ठीक है। उसने अपने प्लान्स बना लिए हैं।’

अहमदाबाद से जुड़ी टीम इंडिया की कड़वी याद
टीम इंंडिया को सुपर-8 का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेलना है। इसलिए कोटक ने हालात से जान-पहचान बढ़ाने की अहमियत पर जोर दिया। भारतीय टीम ने अहमदाबाद में ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के सामने गंवाया था। कोटक ने आखिर में कहा, “हर गेम जरूरी है, लेकिन ये देखते हुए कि हमारा सुपर 8 गेम आने वाला है और फाइनल यहीं हो सकता है तो ये अच्छा होगा अगर हम हालात के आदी हो जाएं।”
टीम इंडिया का सुपर-8 का शेड्यूल
सुपर-8 राउंड की शुरुआत शनिवार 21 फरवरी से होगी लेकिन टीम इंडिया इस राउंड में अपने सफर की शुरुआत रविवार 22 फरवरी से करेगी। सुपर-8 में टीम इंडिया का शेड्यूल कुछ इस तरह है-
- 22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
- 1 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता
