IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने पॉवरप्ले में विकेट चटका कर उनकी बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दी थी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान का यह निर्णय टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। शुरुआती ओवरों में ही उन्हें बड़े झटके झेलने पड़े।
भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही शानदार लय दिखाई और पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाज़ी ने विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया।
IND vs SA: साउथ अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके
पावरप्ले के दौरान भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट झटकते हुए मैच पर पकड़ बना ली। भारत ने शुरुआती छह ओवरों में साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिराकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजकर दबाव बढ़ा दिया। बुमराह ने अपने अगले स्पेल में रयान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका की स्थिति और कमजोर कर दी।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन
इस मुकाबले में भले ही जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी की। डेविड मिलर के बेहतरीन अर्धशतक और उनके साथ ब्रेविस और स्टब्स के अहम योगदान की मदद से साउथ अफ्रीका ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर
