IND vs SA Womens World Cup 2025 Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार (02 नवंबर) को खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत की उम्मीद कितनी है।
IND vs SA Womens World Cup 2025 Final: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज यानी रविवार (02 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों की यह भिड़ंत नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में होगी। यह भारत की महिला टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप का तीसरा फाइनल होगा, जिसके जरिए टीम से पहली आईसीसी ट्रॉफी की उम्मीद होगी।
बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया 2005 और 2017 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। 2005 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फैंस इस बार चाहेंगे कि महिला टीम पहला वर्ल्ड कप खिताब जीते।
क्या दक्षिण अफ्रीका से जीत पाएगी टीम इंडिया? (IND vs SA)
फाइनल से पहले लीग स्टेज में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी। उस मैच में अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी। ऐसे में अब सवाल यही उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल कर पाएगी? तो आइए जानते हैं एक दूसरे के सामने दोनों के आंकड़े कैसे हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम हेड टू हेड (IND vs SA)
अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच कुल 34 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टीम इंडिया ने बढ़त हासिल करते हुए 20 में जीत दर्ज की है, जबकि अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। बाकी 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस आंकडे़ को देखकर टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार दिख रही है।

लीग स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन (IND vs SA)
भारतीय टीम ने लीग स्टेज में 7 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की और 3 में हार का सामना किया। वहीं टीम का बाकी एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।
वहीं दक्षिण अफ्रीका ने लीग स्टेज के 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की। वहीं बाकी 2 में हार का सामना किया। लिहाजा लीग स्टेज में अफ्रीका का प्रदर्शन टीम इंडिया से अच्छा रहा।
