IND vs USA: पावरप्ले खत्म होते-होते टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए थे। यूएसए के 38 साल के गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक ने टीम इंडिया की इस कदर हवा निकाली की भारतीय टीम संभल नहीं पाई। शेडली वैन शाल्कविक ने एक ही ओवर में ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को पवेलियन रवाना कर दिया।
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाजी मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेला जा रहा है। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इस विश्व कप में टीम इंडिया से जैसी शुरुआत की आशा की गई थी वैसा नजारा देखने को नहीं मिला।
पावरप्ले खत्म होते-होते टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए थे। यूएसए के 38 साल के गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक ने टीम इंडिया की इस कदर हवा निकाली की भारतीय टीम संभल नहीं पाई। शेडली वैन शाल्कविक ने एक ही ओवर में ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को पवेलियन रवाना कर दिया।
IND vs USA: शेडली वैन शाल्कविक का कहर
38 साल के शेडली वैन शाल्कविक ने पावर प्ले में कहर ढाया। उन्होंने छठे ओवर में 3 भारतीय स्टार को पवेलियन की राह लौटाई। उन्होंने 5.2 ओवर में ईशान किशन को पवेलियन की राह लौटा दी। इसके बाद 5.5 ओवर में शेडली ने तिलक वर्मा को आउट किया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शिवम दुबे को भी चलता किया।
IND vs USA: पावरप्ले में निकली टीम इंडिया की हवा
इस तरह उन्होंने छठे ओवर में भारत के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह लौटा दी। शेडली वैन शाल्कविक ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को चकमा दिया। भारत ने 6 ओवर में ही 4 विकेट खो दिया था। आउट होकर डगआउट लौटने वाले टॉप 6 बल्लेबाजों में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए।

उनके अलावा ईशान किशन ने 20 रन बनाए। ईशान किशन को 10 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था मगर वो उसका कुछ ज्यादा बड़ा फायदा नहीं उठा पाए। इनके अलावा शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। ये दोनों बल्लेबाज गोल्डन डक हुए।
IND vs USA: सूर्यकुमार यादव की नाबाद पारी
एक छोर से गिरते विकेटों के बीच हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर को संभाले अपना गेम खेलते रहे। कप्तान सूर्या ने USA के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर दूसरी बार अर्द्धशतक जड़ा। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। अब देखना ये है कि भारत को इस मुकाबले में जीत हासिल होती है या नहीं।
