IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 254 रन बनाकर 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IND vs ZIM, India historic total: भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला खेल रही है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। इसी दबाव के बीच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं और 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अपना सर्वाधिक स्कोर बना दिया है।
IND vs ZIM: भारत ने बनाया सर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप स्कोर
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना सर्वाधिक स्कोर बना दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम ने अपना ही 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
IND vs ZIM: भारत ने तोड़ा अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने इस स्कोर के साथ अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सर्वाधिक स्कोर 218 रन था, जो 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया गया था। इसी मुकाबले में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था।

IND vs ZIM: भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। संजू सैमसन ने 24 रन बनाए, वहीं ईशान किशन ने 38 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पारी को दमदार अंदाज में फिनिश किया। हार्दिक पांड्या ने मात्र 23 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने नए रोल में 16 गेंदों पर 44 रन जड़ दिए।
