Indian Railway : रेलवे की ओर से लोगों की ट्रेनों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ओर आरामदायक सफर का लाभ देने के लिए अब एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। अब जल्द ही एक ओर ट्रेन (Indian Railway Updates) में एलएचबी कोच लगाए जाने वाले हैं, जिससे लोगों को आरामदायक सफर का फायदा मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस ट्रेन को एलएचबी कोच मिलने वाले हैं।
रेलवे अब ट्रेन में सुविधाओं को आसान बनाने और सफर को सुगम बाने के लिए एक ओर ट्रेन में नए और आधुनिक एलएचबी कोच लगाने की तैयारियों में जूटी है। अब ट्रेन में एलएचबी कोच (LHB coach Kya Hai) लगाए जाने से लोगों को सुगम सफर का आनंद मिलेगा और व्यवस्था भी आधुनिक होगी। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
रेलवे बोर्ड को भेजा गया है प्रस्ताव
बरेली और दिल्ली के बीच रूटिन में चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन अब एलएचबी कोच (Intercity trains LHB coaches) से लैस होने वाली है। रेलवे इस ट्रेन के अब पुराने आईसीएफ कोच को बदलकर एलएचबी कोच लगाने वाली है, जिसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जैसे ही रेलवे बोर्ड से इसके लिए स्वीकृति मिलती है तो इंटरसिटी ट्रेन में कोचों से जोड़ा जाएगा।
बरेली–दिल्ली इंटरसिटी को मिलेंगे आधुनिक कोच
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन में एलएचबी कोच लगने से इंटरसिटी ट्रेन का संचालन पहले से कहीं अधिक आरामदायक होगा। रेलवे की ओर से लगातार कोच अपग्रेड किए जा रहे हैं। अब इसी बीच बरेली–दिल्ली इंटरसिटी (Bareilly–Delhi Intercity) को भी आधुनिक कोच देने का प्लान है।
अगले महीने इन ट्रेनों में लगेंगे कोच
रेलवे की ओर से इसी महीने यानी जनवरी में ही बरेली–वाराणसी एक्सप्रेस 14235/14236 और योगनगरी ऋषिकेश–प्रयागराज एक्सप्रेस (Yoganagari Rishikesh–Prayagraj Express) 14229/14230 में एलएचबी कोच लग चुके हैं और अगले महीने रेलवे की ओर से बरेली–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जाने का प्लान है और बरेली–इंदौर एक्सप्रेस को भी एलएचबी कोच लगाए जाने वाले हैं।
कैसी होती है ट्रेन की एलएचबी कोच
रोजाना हजारों बरेली–दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन (Bareilly–Delhi Intercity train) में सफर करते हैं। बरेली–दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन सुबह 4:55 बजे बरेली से चलती है और इसकी वापसी नई दिल्ली से शाम 4:35 बजे होती है। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच नहीं, जिस वजह से इसमे बड़ी संख्या में सामान्य श्रेणी के यात्री ट्रेवल करते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एलएचबी कोच (LHB coach) स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं और ये बेहद हल्के और मजबूत होते हैं। ट्रेन में ये एलएचबी कोच 160 से 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं और इन ट्रेनों में आधुनिक डिस्क ब्रेक, बेहतर सस्पेंशन और अधिक आरामदायक सीटें मिलती है।
जानिए क्या है एलएचबी कोच की खूबियां
खूबियों की बात करें तो ट्रेन में एलएचबी कोच (Features of LHB coaches) एंटी-टेलीस्कोपिक टैक्निक पर बेसड होती हैं, जिससे एक्सीडेंट पर डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते और माल को नुकसान नहीं पहुंचता है। इस कोच में बेहतर सस्पेंशन होता है, जिस वजह से यात्रियों को ट्रेवल के दौरान कम झटके लगते हैं।
अब जानकार का कहना है कि इंटरसिटी ट्रेन को एलएचबी कोच (LHB coaches for intercity trains) से लैस करने के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही नए कोच उपलब्ध होते इस ट्रेन में लएचबी कोच जोड़ें जाएंगे।
