Indian Railway – भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। दरअसल आपको बता दें कि देश के विभिन्न प्रमुख रूटों पर 20 नई ट्रेनें चलाने की योजना है। इन नई ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत और कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं… ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इनके रूट के बारे में-
भारतीय रेलवे ने बढ़ती यात्रा मांग और त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसके चलते देश के विभिन्न प्रमुख रूटों पर 20 नई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है। इन नई ट्रेनों के लॉन्च का उद्देश्य भीड़ को कम करना और यात्रियों को कंफर्म सीट प्रदान करना है।
इन नई ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा को और तेज व आरामदायक बनाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है। यात्री अब अपने रूट के अनुसार पहले ही सीट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये नई ट्रेनें किन रूटों पर चलेंगी।
इन शहरों के लोगों को मिलेगा फायदा-
फरवरी में यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है। नई ट्रेनों का शेड्यूल और रूट इस तरह तैयार किया गया है कि देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इससे लंबी दूरी की यात्रा का समय कम होगा, भीड़ का दबाव घटेगा और यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
रेलवे मंत्रालय ने Trains At A Glance 2026 के तहत इन नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। विशेष रूप से अमृत भारत जैसी किफायती और तेज ट्रेनों पर ध्यान दिया गया है, ताकि मिडिल क्लास और आम यात्रियों को सीधे और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इन रूट्स पर चलेंगी नई ट्रेनें-
ट्रेन नंबर 64033 दिल्ली – शामली मेमू-
यह ट्रेन शामली और दिल्ली के बीच रोजाना ट्रेवल करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी
पीलीभीत – शाहजहांपुर पैसेंजर-
यह ट्रेन लोकल लेवल पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शुरू की गई. इस डेली पैसेंजर ट्रेन (daily passenger train) के जरिए लोकल ट्रेवल आसान होगी.
राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत-
जो लोग बिहार से दिल्ली (Bihar to Delhi) जाते हैं। उन लोगों के लिए यह ट्रेन एक बढ़िया ऑप्शन बनकर आई है।
साबरमती – जोधपुर वंदे भारत-
इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत (Vandhe Bharat) की टाइमिंग में 1 फरवरी से बदलाव किया गया है. जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक टाइमिंग मिल सके। गुजरात और राजस्थान (rajasthan) के बीच तेज और आरामदायक सफर का यह बेहतर ऑप्शन बनेगा।
कामाख्या – रोहतक अमृत भारत-
पूर्वोत्तर भारत को हरियाणा (Haryana) से जोड़ने वाली यह वीकली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अहम साबित होगी। इस ट्रेन से दोनों क्षेत्रों के बीच सीधी और किफायती कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
संबलपुर – इरोड स्पेशल-
दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वालों के लिए इस स्पेशल ट्रेन की सर्विस बढ़ाई गई है। ओडिशा से तमिलनाडु (Odisha to Tamil Nadu) तक का सफर अब ज्यादा आसान और सीधा हो सकेगा। जिससे लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।
पुरी – राउरकेला वंदे भारत-
ओडिशा के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए यह सेमी हाई स्पीड वंदे भारत (Semi High Speed Vande Bharat) शुरू की जा रही है। इससे राज्य के भीतर तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला सफर संभव होगा।
धुले – वाराणसी/अयोध्या-
महाराष्ट्र के धुले से वाराणसी (Varanasi to Dhule in Maharashtra) और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों के लिए नई ट्रेनें प्रस्तावित की गई हैं। यह सेवा तीर्थ यात्रियों के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी का विकल्प प्रदान करेगी।
