Indian Railway : हर दिन लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं और रेलवे की ओर से यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए कई सुविधाए दी जाती है, लेकिन अब हाल ही में भारतीय रेलवे (Indian Railway Updates) की ओर बड़ी खबर सामने आई है। अब जल्द ही इन रूट्स पर भी 20 नई ट्रेनें चलने वाली है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
रेलवे एक जगह से दूसरी जगह जाने का सबसे सस्ता साधन है। ट्रेन से यात्री एकदम सुगम सफर का मजा लेते हैं। अब हाल ही में भारतीय रेलवे (Indian Railway News) की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। अब एक ओर रूट्स पर भी 20 नई ट्रेनें चलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि ये 20 ट्रेनें कौन सी होंगी।
कहां से होगी इन नई ट्रेनों के टिकट की बुकिंग
रेलवे (Indian Railway New Trains) ने देश के अलग-अलग रूटों पर 20 नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसका मुख्य मकसद त्योहारों और छुट्टियों के दौरान होने वाली भीड़ को कम करना है। इसका एक ओर फायदा यह होगा कि यात्रियों को आसानी से कंफर्म सीट मिल सकती है। इन नई ट्रेनों में वंदे भारत और तेज रफ्तार वाली अमृत भारत एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग कराई जा सकती है।
कब दी रेलवे मंत्रालय ने ट्रेनों की मंजूरी
रेलवे मंत्रालय की ओर से ट्रेनों की मंजूरी ट्रेन्स एट ए ग्लेंस 2026 (Trains at a Glance 2026) के तहत दी गई है और सरकार का इस बार खास ध्यान अमृत भारत एक्सप्रेस पर टिका हुआ है। खासतौर से मध्यम वर्ग और कम आय वर्ग के यात्रियों के लिए इस ट्रेन का संचालन किया गया है। इससे यात्री कम किराए में तेज सफर का मजा ले सकते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा एकदम सुगम होगी और समय भी बचेगा।
जानिए मुख्य ट्रेनें और रूट्स के बारे में
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि रेलवे की ओर से चारों दिशाओं के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत के प्रमुख शहरों को कनेक्ट करने के लिए रूट प्लान तैयार किया है। आइए जानते हैं कि ये मुख्य ट्रेनों (main trains) कौन सी हे और उनके रूट क्या है।
-दिल्ली-शामली मेमू का रूट
दिल्ली-शामली मेमू ट्रेने दिल्ली और शामली (Delhi-Shamli MEMU route) के बीच रोजाना ट्रेवलिंग के लिए एकदम बेहतर होगी।
-पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर
रेलवे की ओर से शुरू की गई पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर (Pilibhit-Shahjahanpur Passenger) स्थानीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और यह रोजाना ट्रेवलर्स के लिए सही है, जिससे छोटे शहरों के बीच आवागमन बेहद सुगम होगा।
-राजेंद्र नगर के रूट
राजेंद्र नगर नई दिल्ली अमृत भारत (New Delhi Amrit Bharat)- बिहार से दिल्ली आवागमन वाले यात्रियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत
गुजरात और राजस्थान के बीच चलने वाली साबरमती-जोधपुर वंदे भारत (Sabarmati-Jodhpur Vande Bharat) सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए 1 फरवरी से इसकी टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
-कामाख्या-रोहतक अमृत भारत
कामाख्या-रोहतक अमृत भारत (Kamakhya-Rohtak Amrit Bharat) की बात करें तो यह एक साप्ताहिक ट्रेन है जो उत्तर-पूर्व भारत को हरियाणा से कनेक्ट करती है।
-संबलपुर-इरोड स्पेशल
संबलपुर-इरोड स्पेशल ट्रेन (Sambalpur-Erode Special) की सर्विस को ओडिशा से तमिलनाडु जाने वाले यात्रियों के लिए बढ़ाई है, जिससे दक्षिण भारत की यात्रा बेहद सुगम होगी।
-पुरी-राउरकेला वंदे भारत
पुरी-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत ओडिशा के अंदर ही तेज और आरामदायक सफर के लिए की गई है।
-धुले-वाराणसी/अयोध्या
महाराष्ट्र के धुले से यूपी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए -वाराणसी/अयोध्या ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई है।
यात्रियों को मिलेंगी कंफर्म टिकट
जैसे ही इन नई ट्रेनों की शुरुआत होती है तो इससे मौजूदा ट्रेनों में यात्रियों (Indian Ratilway News) का भार कम होगी और इसके साथ ही ज्यादा ट्रेनें होने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और इसके साथ यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। बता दें कि ऐसी कई ट्रेनें है, जो तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है। इनमे वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का नाम शामिल है, जिससे आपका सफर आसान होगा।
औद्योगिक शहरों के बीच होगा सीधा कनेक्शन
इन नई ट्रेनों के संचालने से धार्मिक स्थलों और औद्योगिक शहरों के बीच सीधे कनेक्शन बढ़ेगा और भारतीय रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को कंफर्म टिकट (Confirmed tickets to passengers) का फायदा मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम होगी। बता दें कि 1 फरवरी 2026 से लागू हुए इस बदलाव ने सफर को आधुनिक बनाने के साथ ही आम आदमी की जेब का भी ख्याल रखा है ओर उनको वित्तीय तौर पर राहत दी है।
