iphone new updates : आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल की तरफ से हाल ही में अपने iPhones के लिए नया अपडेट रिलीज किया गया है जिसमें काफी ज्यादा अट्रैक्टिव फीचर्स मिलेंगे। अगर आप भी आईफोन यूजर्स है तो चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आईफोन के लिए रिलीज हुए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से।
आईफोन का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी आईफोन यूजर है तो आज की है खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आपको बता दे की एप्पल कंपनी की तरफ से आईफोन के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया गया है जिसके तहत आईफोन यूजर्स को काफी ज्यादा नए फीचर्स मिलेंगे। जी हां, एप्पल ने अपने iPhone के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.3 जारी (New software update for iPhone) कर दिया है।
साथ ही iPad के लिए भी नया अपडेट iPadOS 26.3 लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने दो महीने पहले iOS 26.2 नाम का अपडेट दिया था। एप्पल का कहना है कि इस नए अपडेट में कई गड़बड़ियां ठीक की गई हैं और सुरक्षा को बेहतर बनाया गया है। इन सबके अलावा इसमें कुछ नए फीचर (Apple New Features) भी जोड़े गए हैं।
स्विच करना होगा आसान
iOS 26.2 का सबसे खास फीचर यह है कि अब iPhone से Android फोन में जाना आसान होगा। अब नया फोन चालू करते समय ही अपना पुराना डेटा ट्रांसफर (Old data transfer) किया जा सकेगा। इस फीचर से लोग अपनी फोटो, मैसेज, नोट्स, ऐप्स, पासवर्ड, फोन नंबर और बाकी जरूरी जानकारी ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे iPhone से Android पर जाना आसान होगा और डेटा भी सुरक्षित रहेगा।
लोकेशन ट्रैकिंग पर काबू
मिली रिपोर्ट के अनुसार, नए अपडेट से लोग मोबाइल कंपनी (Location Tracking) द्वारा की जाने वाली लोकेशन ट्रैकिंग को सीमित कर सकेंगे। अभी यह सुविधा कुछ ही मोबाइल कंपनियों के साथ काम कर रही है। अमेरिका में यह फीचर Boost Mobile पर काम करता है। जर्मनी में Telekom और थाईलैंड में AIS और True इस फीचर को सपोर्ट करते हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं डिवाइस में चलेगी जिनमें C1 या C1X मॉडेम लगा है।
थर्ड पार्टी वीयरेबल्स सपोर्ट
आईफोन निर्माता कंपनी (iPhone manufacturing company) एप्पल ने यूरोप में दूसरी कंपनियों की स्मार्टवॉच और हेडफोन को सपोर्ट देना शुरू कर दिया है। अब iPhone से दूसरी कंपनियों के डिवाइस एक क्लिक में कनेक्ट किए जा सकेंगे। अब दूसरी कंपनी की स्मार्टवॉच पर भी iPhone के नोटिफिकेशन दिखेंगे।
नया वेदर वॉलपेपर
इस अपडेट में नया मौसम वाला वॉलपेपर (New Weather Wallpaper) भी दिया गया है। लोग अपनी पसंद के अनुसार लॉक स्क्रीन को बदल भी सकते हैं। पहले मौसम और खगोल से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर थी। अब मौसम को अलग श्रेणी में कर दिया गया है।
इन वेरियंट्स में मिलेगा अपडेट
यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद आए सभी iPhone में चलेगा। डाउनलोड करने के लिए सेटिंग (How We Install Updates In iPhones) में जाएं, फिर जनरल पर क्लिक करें और उसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर इसे इंस्टॉल करें।
