IPL 2025: भारत में इन दिनों खेला जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट के लगभग आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जैसे-जैसे यह खेल आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे इसका रोमांच भी क्रिकेट प्रेमियों के अंदर देखा जा रहा है। हालांकि इस लीग में कई तरह के खिलाड़ी खेल रहे हैं। जो क्रिकेट के मैदान पर भी धमाल मचा रहे हैं।
लेकिन IPL 2025 के बीच एक ऐसा खिलाड़ी सुर्खियों में आया है। जिसने मैच 26 गेंद में गेंदबाजों की कमर तोड़ते हुए शतक लगाकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि आखिरी में 6 गेंद पर लगातार छह छक्के चढ़कर इतिहास के पन्नों में भी अपना नाम दर्ज कर दिया है।
IPL 2025 के बीच इस खिलाड़ी ने 26 गेंदों में ठोका शतक
इटली के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज जैन नकबी का ताबड़तोड़ प्रदर्शन सबका ध्यान खींच रहा हैं। 26 गेंदों में शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी का पारी के दौरान स्ट्राइक 432.45 का था। खास बात यह है कि 26 गेंद पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। आखिरी ओवर में गुरप्रीत सिंह की गेंद पर उन्होंने 6 गेंद पर छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। नकवी जैन के अलावा अत उल्ला ने 2 रन बनाए जबकि विशाल हुसैन ने 25 रन बनाए। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी विरोधी टीम 9 ओवर खेलते हुए 106 रनों पर सिमट गई।
ऐसा रहा मुकाबला
यूरोपीय क्रिकेट लीग के t10 मैच में टीम सिविडेट और मारखोर मिलानो के बीच एक गजब का मुकाबला देखने को मिला। मारखोर मिलने ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें जैन नकबी पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर आएं 37 गेंद पर नाबाद 160 रनों की पारी खेली। जैन ने इस पारी में 24 छक्के और 2 चौके भी लगाएं। नकवी जैन के अलावा अत उल्ला ने 2 रन बनाए जबकि विशाल हुसैन ने 25 रन बनाए। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी विरोधी टीम 9 ओवर खेलते हुए 106 रनों पर सिमट गई।
जैन नकबी का क्रिकेट करियर
बता दे की जैन इटली की टीम की तरफ से खेलते हैं और उन्होंने अभी तक 4 T20 इंटरनेशनल मैच में इटली की कप्तानी भी की है। इस दौरान खिलाड़ी 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं लेकिन t10 क्रिकेट में उनका यह रूप देखकर हर कोई दंग रह गया है।