इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का सीजन कई युवा और अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ। जहाँ बड़े नामों ने संघर्ष किया, वहीं कुछ ऐसे चेहरे सामने आए जिन्होंने अपने दम पर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि पूरे टूर्नामेंट में लगातार चर्चा में बने रहे।
अब जब भारत को आने वाले समय में कई सीरीज और बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं, तो चयनकर्ताओं की नजर इन प्रतिभावान खिलाड़ियों पर टिकना लाजमी है। आइए नज़र डालते हैं उन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर, जिन्होंने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया का दरवाज़ा खटखटाया है।
IPL 2025 में इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया:
आशुतोष शर्मा
आशुतोष शर्मा ने इस IPL सीजन में मिडल ऑर्डर में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में आकर बड़े-बड़े मैच जिताए और कई बार अपनी टीम के लिए ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभाई। जिस आत्मविश्वास से वह छक्के लगाते हैं, उससे स्पष्ट है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं।
शशांक सिंह
पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शशांक सिंह ने इस IPL के सीजन में खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में साबित किया। उन्होंने ना सिर्फ स्ट्राइक रोटेट की, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाए। कई मौकों पर उन्होंने दबाव में टीम को उबारा, जो टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर की जरूरत बन सकता है। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने बेहतरीन पारी खेली थी और अपने टीम को खिताब जिताने से एक कदम ही दूर रह गए।
दिग्वेश राठी

इस सीजन में अगर किसी युवा स्पिनर ने सबका ध्यान खींचा है, तो वो हैं दिग्वेश राठी। अपनी चतुराई भरी गेंदबाज़ी और नियंत्रण के साथ उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ों को खूब छकाया। उन्होंने इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उनकी आक्रामक गेंदबाजी जल्द ही भारतीय टी20 टीम में मौका दिलवा सकती है।
हरप्रीत बरार
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने IPL 2025 में गेंद से निरंतरता दिखाई। हरप्रीत बरार ने न सिर्फ विकेट चटकाए, बल्कि रन गति पर भी लगाम कसने का काम किया। इस सीजन में उन्हें जितने भी मौके मिले उसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय परिस्तिथियों में वे एक घातक विकल्प साबित हो सकते है।
प्रियांश आर्य
प्रियांश आर्य ने टॉप ऑर्डर में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने जिस तरह से बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ आत्मविश्वास दिखाया और आक्रामक रन बनाए, उससे यह साफ है कि वह भविष्य में भारत के शीर्ष क्रम का हिस्सा बन सकते हैं। पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने लगभग हर मुकाबले में बेहतरीन शरूआत दिलाई है।
