आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अंतिम फैसला मैच के करीब ही साफ होगा।
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई ने एक संतुलित और मजबूत स्क्वॉड तैयार किया है। टीम के पास ओपनिंग स्लॉट के लिए कई विकल्प मौजूद थे, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे शामिल हैं।
हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे उनके ओपनिंग करने की संभावनाएं और बढ़ गई थीं। ऐसे में फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ था कि क्या CSK उन्हें उसी भूमिका में इस्तेमाल करेगी या नहीं।
IPL 2026: गायकवाड़ ने बताया अपने साथी ओपनर का नाम
25 मार्च को हुए कैप्टन्स मीट के दौरान जब ऋतुराज गायकवाड़ से ओपनिंग जोड़ी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह खुद संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इस बयान के बाद यह लगभग तय हो गया है कि CSK इस सीजन में अनुभव और आक्रामकता के कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी। गायकवाड़ की स्थिरता और सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी टीम को तेज शुरुआत दिला सकती है।
IPL 2026: ओपनिंग स्लॉट के लिए कड़ी टक्कर
हालांकि, टीम में आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जिन्होंने पिछले सीजन के अंतिम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास विकल्पों की कमी नहीं है। गायकवाड़ और सैमसन के अनुभव के बावजूद, अगर टीम को बदलाव की जरूरत पड़ी तो म्हात्रे को भी मौका मिल सकता है। यह प्रतिस्पर्धा CSK के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ होगा पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। हालांकि मैच से पहले टीम को एक झटका भी लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।
