आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू मैच में संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनकी 6 साल पुरानी शानदार शुरुआत की स्ट्रीक टूट गई
IPL 2026, Sanju Samson flopped on CSK debut: आईपीएल 2026 में जिस डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार निराशा में बदल गया। चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में पहली बार उतरे संजू सैमसन का बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया और वह अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बड़े ट्रांसफर के बाद उनसे टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 7 गेंदों तक ही क्रीज पर टिक सके और टीम को शुरुआती झटका दे गए।
IPL 2026: 2020 के बाद पहली बार टूटी स्ट्रीक
संजू सैमसन के लिए यह पारी इसलिए भी खास मायने रखती है क्योंकि 2020 के बाद पहली बार वह किसी आईपीएल सीजन के अपने पहले ही मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए। पिछले 6 सीजन में उन्होंने लगातार शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इस बार उनकी यह लय टूट गई। उनके जल्दी आउट होने का असर पूरी टीम पर पड़ा। महज 3 ओवर के भीतर ही चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 19 रन पर 2 विकेट हो गया था, जिसमें सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही सस्ते में आउट हो गए।

IPL 2026: शुरुआती मैचों में ऐसा रहा सैमसन का रिकॉर्ड
आईपीएल (IPL 2026) के शुरुआती मुकाबलों में संजू सैमसन का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने लगातार बड़े स्कोर बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी है।
74 रन बनाम चेन्नई, 2020
119 रन बनाम पंजाब, 2021
55 रन बनाम हैदराबाद, 2022
55 रन बनाम हैदराबाद, 2023
82* रन बनाम लखनऊ, 2024
66 रन बनाम हैदराबाद, 2025
6 रन बनाम राजस्थान, 2026
IPL 2026: आर्चर और बर्गर ने बनाया दबाव
पारी की शुरुआत में ही तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सैमसन पर दबाव बना दिया। पहली ही गेंद अंदर की ओर स्विंग हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, जिससे सैमसन असहज दिखे। इसके बाद लगातार बाहर जाती गेंदों ने उन्हें और परेशान किया। एक चौका जरूर मिला, लेकिन वह लय नहीं पकड़ सके। अंत में नांद्रे बर्गर ने उन्हें आउट कर चेन्नई को बड़ा झटका दिया।
