आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए है।
Trouble for KKR ahead of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज से पहले तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा के आगामी सीजन से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फ्रेंचाइजी की तैयारियों को बड़ा धक्का लग सकता है। हालांकि अभी तक टीम मैनेजमेंट या बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हर्षित राणा पिछले कुछ समय से चोट के कारण मैदान से दूर चल रहे हैं और उनकी रिकवरी उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं हो पाई है। अगर वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए तो कोलकाता की गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर हो सकता है। इससे पहले टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी गंवा चुकी है, जिससे केकेआर की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
IPL 2026: वार्म-अप मैच में लगी थी गंभीर चोट
दरअसल, हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक वार्म-अप मैच के दौरान अपने घुटने में चोटिल हो गए थे। चोट के बाद से वह मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। 24 वर्षीय इस तेज गेंदबाज की 9 फरवरी को मुंबई में सर्जरी भी हुई थी, लेकिन अभी तक उनकी फिटनेस पूरी तरह से ठीक नहीं मानी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत तक फिट नहीं हो पाएंगे।

IPL 2026: KKR को चैंपियन बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
हर्षित राणा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के 2024 के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। उस सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 19 विकेट झटके थे और टीम को ट्रॉफी दिलाने में बड़ा योगदान दिया था।उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही वह भारतीय टीम के लिए भी लगातार मौके पाने लगे। फ्रेंचाइजी ने 2025 सीजन से पहले उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पिछले सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे।

पथिराना की फिटनेस पर भी बना हुआ है सस्पेंस
केकेआर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। टीम के एक और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की उपलब्धता को लेकर भी अभी स्पष्टता नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह भी चोटिल हो गए थे और फिलहाल रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि आकाश दीप, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी जैसे गेंदबाज मौके का फायदा उठाते हुए टीम की गेंदबाजी को मजबूती देंगे।
