ITR Filing: अगर आप समय पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते हैं, तो आपको कई आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। टैक्स भरने से क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है। पढ़ें पूरी डिटेल नीचे।
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई होती है। इस बीच कभी भी आप अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। लेकिन कई लोग ITR भरने में हिचकिचाते हैं, क्योंकि उन्हें इसके फायदों की सही जानकारी नहीं होती। आज हम आपको ITR फाइल करने के 10 बड़े फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. आय का पुख्ता प्रमाण ITR Filing
अगर आप समय पर ITR फाइल करते हैं, तो यह आपकी आय का आधिकारिक प्रमाण बन जाता है। चाहे आप नौकरी, बिजनेस, या किसी अन्य माध्यम से कमाई कर रहे हों, ITR से आपकी आय का दस्तावेज तैयार हो जाता है, जिसे कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. मजबूत फाइनेंशियल रिकॉर्ड तैयार होता है ITR Filing
ITR फाइल करने से आपका एक मजबूत फाइनेंशियल रिकॉर्ड बनता है। यह भविष्य में बड़े निवेश, लोन, या किसी अन्य वित्तीय लेन-देन के दौरान काम आता है।
3. आसानी से लोन मिल सकता है ITR Filing
अगर आप कभी लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपके ITR को आय का प्रमाण मानते हैं। भले ही आप टैक्स स्लैब में न आते हों, फिर भी ITR फाइल करने से लोन अप्रूवल आसान हो जाता है।
4. टैक्स रिफंड का लाभ ITR Filing
अगर आपकी आय पर पहले से टैक्स कटा हुआ है और आप टैक्स स्लैब में नहीं आते हैं, तो ITR फाइल करके आप अतिरिक्त टैक्स का रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
5. वीजा अप्लाई करने के लिए जरूरी ITR Filing
विदेश यात्रा के लिए वीजा अप्लाई करते समय ITR एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। यह आपकी आर्थिक स्थिति को दर्शाता है और वीजा अप्रूवल में मदद करता है।
6. कानूनी विवादों से बचाव ITR Filing
अगर आपकी आय टैक्स स्लैब में नहीं आती, फिर भी ITR फाइल करने से आपकी आय का रिकॉर्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास सुरक्षित रहता है। इससे भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद से बचाव हो सकता है।
7. इनकम वैलिडेशन के लिए मददगार ITR Filing
अगर आपकी आय का स्रोत अनियमित है, तो ITR से आपकी इनकम वैलिडेट हो जाती है। यह मकान किराए पर लेने, निवेश करने और अन्य वित्तीय गतिविधियों के लिए फायदेमंद होता है।
8. बिजनेस शुरू करने में सहायक ITR Filing
अगर आप किसी सरकारी विभाग से कॉन्ट्रैक्ट लेना चाहते हैं या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ITR फाइल करना जरूरी होता है। कई मामलों में पिछले 5 साल का ITR अनिवार्य रूप से मांगा जाता है।
9. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा ITR Filing
कई सरकारी योजनाओं में आवेदन करते समय इनकम प्रूफ की जरूरत होती है। ITR फाइल करने से आप इन योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
10. बीमा पॉलिसी लेने में मदद ITR Filing
अगर आप 50 लाख या 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बीमा पॉलिसी लेना चाहते हैं, तो ITR की रसीद जरूरी होती है। खासतौर पर LIC जैसी बीमा कंपनियां बड़े टर्म पॉलिसी प्लान के लिए ITR मांगती हैं।
ITR फाइल करना सिर्फ टैक्स बचाने के लिए नहीं, बल्कि आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग का अहम हिस्सा भी है। इसलिए समय पर ITR फाइल करके इन सभी फायदों का लाभ उठाएं।