Gold Price : सोना-चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से बदलाव किया जा रहा है। राजस्थान में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर की शुरुआत में सोने की कीमत (Gold Price Hike) में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए राहत की खबर रहने वाली है। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में पूरी जानकारी।
सोने चांदी की कीमत में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार था। लेकिन अब सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमते फिलहाल अपने सतर से नीचे आ गई है। ऐसे में सोने की कीमतों पर खरीदारों और निवेशकों की नजरें बनी हुई हैं। आइए जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी डिटेल।
सोने की कीमत में आई गिरावट-
सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। कल सोने के भावों में उछाल (Gold Price Hike) और चांदी में गिरावट जारी थी, लेकिन आज इसका उल्टा असर देखने को मिला है। आज सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले दोनों कीमती धातुओं के भावों में एक साथ भारी उछाल (Silver Price Hike) दर्ज किया गया था। इस वजह से अब सोना और चांदी दोनों के भाव अपने उच्चतम स्तर पर हैं।
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
एक्सपर्ट्स ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी (gold Silver Price) की ओर बढ़ने की वजह से बाजार में इनकी कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने (Sone ka bhav) की तुलना में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों धातुओं के भावों के अपडेट जारी रहा है। आज के दिन सोना की कीमतों में बदलाव आया है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
सर्राफा मार्केट में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों (Silver Price Hike) में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को शुद्ध सोने की कीमत में 300 रुपए की बढ़ौतरी दर्ज की गई थी। आज इसमें 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अब इसकी कीमत 112,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा जेवराती सोने की कीमत (22K Gold Price) में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। इसमें भी 100 रुपए की नरमी देखी गई है। ऐसे में अब इसकी कीमत 104,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत अब भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को इसमें 500 की गिरावट (Gid Price Fall) दर्ज की गई थी। हालांकि आज इसमें 300 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। अब चांदी के भाव 1,27,800 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी की वजह-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। अमेरिकी (Gold Price in America) अर्थव्यवस्था की कमजोरी और डॉलर के लगातार गिरने से निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने की भी संभावना लगाई जा रही है। ब्रिक्स देशों द्वारा डॉलर (Gold Price in Dollar) पर निर्भरता कम करने की पहल ने भी डॉलर की स्थिति कमजोर रही है। इसके अलावा चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर 50 डॉलर प्रति ट्राय औंस से नीचे कारोबार कर रही है। इसमें निवेश की गुंजाइश बनी हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों (Silver Price) में और तेजी देखने को मिल सकती है।