Jio Recharge Plan : जियो कंपनी के ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब कंपनी 84 दिन वाले प्लान में एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स (Recharge Plan) दे रही है। इस पैक में अब पहले से 10 गुना लाभ हो रहा है। साथ ही में आपको इन एप्स का भी फ्री एक्सेस मिलने वाला है। खबर के माध्यम से जानते कि इस शानदार रिचार्ज प्लान में आपको कौन कौन से बेनिफिट्स दिये जा रहे हैं।
अगर आप भी हर महीने रिचार्ज कर कर के तंग हो गए है तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब जियो ने 84 डे का प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान (Recharge Plan of Jio) में आपको काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान के बारे में।
प्रीपेड प्लान भी किया गया है ऑफिर-
Jio टेलीकॉम कंपनी भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है जोकि अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान (Jio prepaid plan) ऑफर करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कॉलिंग, डेटा, फ्री OTT वाले कई प्लान को शामिल किया गया है। हालांकि कुछ प्लान एक पूरा पैकेज लेकर आते हैं जोकि सस्ते में लगभग हर तरह का बेनिफिट ऑफर (Jio prepaid plan Benefits) कर देते हैं। इसमें चाहे फिर डेली डेटा हो, कॉलिंग हो, या OTT सब्सक्रिप्शन, सभी तरह के फायदे आपको इस पैक के तहत दिये जाएगें।
मिल जाएंगे फ्री बेनिफिट्स-
रिलायंस जियो कंपनी ने अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई सारे प्लान देने की तैयारी कर ली है। इन प्लान के तहत आपको भरपूर डेटा, कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स मिल जाते हैं। इन्हीं में से एक ऐसा ही प्लान (Jio Rs 1299 Plan) 1299 रुपये का प्रीपेड प्लान है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा दिया जाता है। प्लान में वैधता के बारे में बात करें तो इसमें कुल 168GB डेटा दिया जाता है।
इतनी लिमिट तक चलेगा डेटा-
डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर भी 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता रहता है। लेटेस्ट जियो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी दिया गया है। इसमें रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। कंपनी के True 5G (Jio Rs 1299 Plan details) के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा भी इसके तहत ऑफिर किया जाता है। इस स्थिति में योग्य कस्टमर, जिनके एरिया में यह नेटवर्क उपलब्ध है, इसका लाभ उठा सकते हैं।
प्लान की इतनी है कीमत-
इस प्लान की कीमत 1299 रुपये तय की गई है। हालांकि प्लान के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। यूजर को इसमें Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री में देते हैं। इसमें 2 महीने का JioHome सब्सक्रिप्शन (Jio Rs 1299 Plan benefits) भी फ्री दिया जा रहा है। इसके साथ ही 50GB फ्री स्टोरेज वाला JioAICloud एक्सेस दिया जा रहा है। इसी के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
JioTV का भी दिया जाएगा एक्सेस-
वहीं, कंपनी के द्वारा इस प्लान में JioTV का भी एक्सेस दिया जाता है। इस वजह से कंपनी ने इसके साथ AI बेनिफिट को भी मर्ज कर दिया जाता है। 18 साल और उससे ऊपर के यूजर्स को Google Gemini Pro (Jio Rs 1299 Plan details in Hindi) का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन इसमें दिया जा रहा है इस सब्सक्रिपश्न की कीमत 35,100 रुपये है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
