Jio Coin को लेकर इन दिनों लोगों के बीच काफी चर्चा है। जैसे कभी Pi Coin को लेकर लोगों में उत्सुकता थी, उसी तरह अब लोग जानना चाह रहे हैं कि Jio Coin क्या है, यह कैसे मिलेगा, और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।
रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स अब इस कॉइन को लेकर जानकारी चाहते हैं और बड़ी संख्या में इसे Earn भी कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक Jio Coin की कीमत या इसके क्रिप्टोकरेंसी होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुमान पर नजर डालें तो इसके बारे में कुछ अहम बातें सामने आई हैं।
Jio Coin क्या है?
करीब दो महीने पहले रिलायंस ने Jio Coin को Polygon Blockchain के जरिए लॉन्च किया। हालांकि यह अभी पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। कुछ लोग इसे रिवार्ड टोकन मान रहे हैं, जिसे Jio की ऐप्स और सेवाओं के इस्तेमाल पर कमाया जा सकता है।
जैसे-जैसे इसकी पहुंच बढ़ रही है, इसे भारत की पहली स्वदेशी क्रिप्टोकरेंसी भी कहा जाने लगा है। लेकिन अब तक कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि यह वास्तव में क्रिप्टोकरेंसी बनेगा या सिर्फ एक लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम ही रहेगा।
कैसे कमाएं Jio Coin?
Jio Coin कमाने का तरीका बेहद आसान है।
