Jio Coin: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेतृत्व में लॉन्च किए गए JioCoin को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की है, लेकिन यह एक ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड टोकन है, जिसे Jio ऐप्स के जरिए अर्जित किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 JioCoin की कीमत ₹20.63 बताई गई है, जिससे क्रिप्टो निवेशकों और टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। इसे Polygon Labs के सहयोग से विकसित किया गया है, और यह पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी से अलग एक डिजिटल रिवार्ड सिस्टम पर आधारित है।
कैसे कमाएं फ्री JioCoins?
JioCoins अर्जित करने के लिए आपको Jio के ऐप्स और सर्विसेज का उपयोग करना होगा।
1. JioSphere ऐप डाउनलोड करें और साइन-अप करें
- JioSphere ऐप को Android, iOS, Mac, Windows और Android TV पर डाउनलोड करें।
- प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपने भारतीय मोबाइल नंबर से JioCoins प्रोग्राम में रजिस्टर करें।
2. JioSphere ऐप का उपयोग करें और JioCoins कमाएं
JioCoins कमाने के लिए JioSphere ब्राउज़र का उपयोग करें। इस ब्राउज़र से आप कई प्रकार के काम कर सकते हैं, जैसे
वेब ब्राउज़िंग
वीडियो देखना
आर्टिकल पढ़ना
गेम खेलना
म्यूजिक सुनना
ऑनलाइन सर्च करना
3. अन्य Jio ऐप्स से भी JioCoins कमा सकते हैं
रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio जल्द ही MyJio, JioCinema और JioMart जैसे अन्य ऐप्स में भी JioCoins प्रोग्राम लॉन्च करेगा। इससे यूजर्स को और भी अधिक JioCoins कमाने का मौका मिलेगा।
JioCoin की कीमत और मार्केट कैप
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार (28 फरवरी 2025)—
1 JioCoin की कीमत: ₹20.634
मार्केट कैपिटलाइजेशन: ₹36,24,5451
कुल टोकन सप्लाई: 1,908,130 टोकन
JioCoins का उपयोग कहां कर सकते हैं?
Jio ने अभी तक JioCoins को रिडीम करने को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावनाएं हैं कि,
Jio मोबाइल और ब्रॉडबैंड प्लान्स के रिचार्ज के लिए JioCoins का उपयोग किया जा सकेगा।
JioMart पर ग्रॉसरी शॉपिंग में JioCoins को रिडीम किया जा सकता है।
Jio सेवाओं पर डिस्काउंट और ऑफर्स के रूप में इसका लाभ उठाया जा सकता है।
JioCoin क्या है?
Ethereum Layer 2 ब्लॉकचेन पर आधारित एक डिजिटल रिवार्ड टोकन है।
Bitcoin जैसी ट्रेडेबल क्रिप्टोकरेंसी नहीं है, इसे किसी भी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंज पर खरीदा या बेचा नहीं जा सकता।
अनलिमिटेड सप्लाई: Bitcoin की तरह इसकी कोई निश्चित लिमिट नहीं है।
रिवार्ड पॉइंट सिस्टम की तरह काम करता है – इसे ट्रेड करने की बजाय Jio ऐप्स और सेवाओं के इस्तेमाल पर रिवार्ड के रूप में दिया जाता है।
JioCoin एक ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल रिवार्ड टोकन है, जो Jio ऐप्स और सेवाओं का उपयोग करने पर फ्री में अर्जित किया जा सकता है। हालाँकि, इसे ट्रेड नहीं किया जा सकता, लेकिन Jio के प्लान्स, ग्रॉसरी शॉपिंग और अन्य सेवाओं पर रिडीम किया जा सकता है।
अगर आप भी JioCoin कमाना चाहते हैं, तो JioSphere ऐप डाउनलोड करें और JioCoins प्रोग्राम में साइन-अप करें।