पत्नी- जैसे ही मैं उतरने लगी तो मेरे पीछे से कंडक्टर
ने कहा, “अब तीन सवारी इस सीट पर बैठ जाएं”.

2. पप्पू गोवा गया और 20 दिन तक नहीं लौटा.
पप्पू की पत्नी ने उसे मैसेज किया, “जो चीज तुम वहां
पैसे से खरीद सकते हो, मैं वह यहां दान भी कर सकती हूं”.
पप्पू रात को ही वापस लौट आया…

3. लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था
लड़की- हम कहां जा रहे हैं?
लड़का- लॉन्ग ड्राइव पर
लड़की- वाओ, पहले क्यों नहीं बताया?
लड़का- मुझे खुद अभी पता चला
लड़की- कैसे?
लड़का- ब्रेक नहीं लग रहे

4. घर पर एक रोबोट आया जो सच पकड़ सकता था..
बेटा- आज मैं स्कूल नहीं जाऊंगा मेरे पेट में दर्द है
इतना सुनते ही रोबोट ने बेटे को एक थप्पड़ लगा दिया..
पापा- देखा तुझे झूठ बोलने की सजा मिल गई,
जब मैं तेरे उम्र का था तो मैं कभी झूठ नहीं बोलता था.
इतना सुनते ही रोबोट ने बाप के कान भी सूजा दिए..
पत्नी हंसते हुए बोली- आप ही का बेटा है!
इतना सुनते ही रोबोट ने उसके बीवी को भी एक
थप्पड़ जड़ दिया….फिर क्या चारों ओर सन्नाटा….
5. पत्नी- बेटी बड़ी हो गयी है अब उसकी शादी कर दो
पति- मैंने लड़का देख रखा है
पत्नी- लड़का क्या करता है?
पति- लड़का पीए है
पत्नी- क्या लड़का पिये है?
पति- अरे नहीं लड़का बैंक में पीए है
पत्नी- तब तो बिलकुल भी मैं शादी नहीं होने दूंगी,
कमीना बैंक में भी पीये है.

6. एक दिन साइंस के टीचर ने अपनी क्लास में
चम्पू से एक सवाल किया..
टीचर (चम्पू से)- ये बताओ कि इंसान के बच्चों और
जानवरों के बच्चों में क्या फर्क होता है?
चम्पू (थोड़ी देर सोचने के बाद)- गधे का बच्चा बड़ा होकर
गधा बनता है, उल्लू का बच्चा बड़ा होकर उल्लू बनता है,
लेकिन इंसान का बच्चा बड़ा होकर गधा भी बन
सकता है और उल्लू भी!!
(बेचारा चम्पू अब तक अपनी क्लास के बाहर मुर्गा बना हुआ है)
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको इन मजेदार जोक्स ने गुदगुदाया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना ना भूलें.