Funny jokes : पप्पू ..तू अपनी पत्नी को किस नाम से बुलाता है ??....किशन ...
Updated: Sep 17, 2022, 18:21 IST

अध्यापक - इतने दिन कहा थे,स्कुल क्यों नहीं आये ??
पप्पू - बर्ड फ्लू हो गया था मेम।
अध्यापक - पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानो को नहीं
पप्पू - इंसान समझा ही कहा आपने ..रोज तो मुर्गा बना देती हो ..!!
संजू - कविता को मूवी देखने जाना था।
घर के बहार संजू काफी देर से इंतजार कर रहा था।
संजू चिल्लाते हुए -अरे और कितनी देर लगाओगी ??
कविता - गुस्से से ,चिल्ला क्यों रहे हो ??
एक घंटे से कह रही हु की पांच मिनट में आ रही हु। समझ नहीं आता क्या ??
पप्पू - यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है ??
किशन - गूगल डार्लिंग
पप्पू - ये केसा नाम है
किशन - क्या करू ,सवाल एक करता हु और जवाब 50 मिलते है।