Mausam update : देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जनवरी में भीषण ठंड के बाद फरवरी में तेज धूप निकलने लगी है और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। IMD ने 3 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
देश के लगभग सभी राज्यों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है लेकिन दिन में मौसम साफ रहने से तेज धून निकल रही है और अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम जल्द ही करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) ने पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 फरवरी और 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की आशंका जताई है। वहीं 10 फरवरी को कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। वहीं उत्तर भारत आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड कम होगी।
दिल्ली में किस दिन होगी बारिश –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में कल यानी 7 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रात के समय धुंध छाई रहेगी। हालांकि 8 और 9 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल भी नजर आएंगे। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रहेगी। इस दौरान तापमान न्यूनतम 23 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग (Kal ka mausam) के अनुसार, दिल्ली से अगले 10-15 दिनों में ठंड का असर कम हो जाएगा। मौसम विभाग ने बारिश होने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
यूपी में बदलेगा मौसम –
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद लखनऊ (Lucknow weather) समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदल गई है। इसके असर से पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने न्यूनतम तापमान को कम कर दिया है और वातावरण में घना कोहरा छाने की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी मौसम (Bihar ka Mausam) साफ बना हुआ है दिन भर धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है, जिससे ठंड का असर कम हो रहा है। हालांकि कई इलाकों में सुबह के समय धुंध और कोहरे नजर आ रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा।
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम –
मौसम ने उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में 7 और 8 फरवरी को कई जगहों पर बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान 5–10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड का असर बना रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही 8 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री के बीच रहेगा।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान (Rajasthan) में पश्चिमी विक्षोभों के असर से पारा नीचे आ सकता है। पूर्वी राजस्थान के सीकर में देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के समय अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
