Kal ka Mausam : इन दिनों उत्तर भारत व देश के कई अन्य राज्यों में भंयकर ठंड व शीतलहर का कहर चल रहा है। भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 12 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। चलिए जानते हैं कि कल देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह के समय काफी घना कोहरा छा सकता है।
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 12 व 13 जनवरी को राजस्थान के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 से 14 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में ठंड का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं, कल 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार कल 12 जनवरी को दिल्ली के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, आज भी दिल्ली में शीतलहर चलती रही हैं। यहां कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (Indian Metrological Department) की ओर से आज 11 जनवरी को बिहार के 31 जिलों में शीतलहर व घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। विभाग की ओर से यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों तक तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, इस दौरान सुबह व शाम के समय कई क्षेत्रों घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में दृश्यता भी काफी कम बनी रह सकती है।
जानें हरियाणा व पंजाब में कैसा रहा मौसम
आज पंजाब व हरियाणा के कई क्षेत्रों में भयंकर ठंड (Cold) देखने को मिली है। यहां पर न्यूनतम तापमान औसत से नीचे ही दर्ज किया गया है। इस दौरान चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहा है।
जानें राजस्थान में कैसा है मौसम
आज राजस्थान (Rajasthan Weather) के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर देखने को मिला है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री के बीच भी दर्ज किया गया है। प्रतापगढ़ में आज सुबह के समय तापमान 0 से 2 डिग्री से कम बना रहा है। वहीं, बाड़मेर में इस दौरान तापमान 0 से 1 डिग्री के बीच रहा है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 1 हफ्ते तक राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। वहीं, आगमाी दो दिनों में प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं, यहां पर इस दौरान शीतलहर चलने के भी आसार हैं।
