Kal ka Mausam : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, देश में ठंड का आगमन शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि कल यानी 27 अक्टूबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। एक ओर जहां कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की भी उम्मीद विभाग ने जताई है।
भारत मौसम विभाग की ओर से कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे में विभाग के इस पूर्वानुमान में बताया गया है कि कल यानी 27 अक्टूबर से उड़ीसा और बंगाल में एक चक्रवर्ती तूफान के कारण भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 26 से 30 अक्टूबर तक कई राज्यों में भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक नया निम्न वायु तंत्र चक्रवर्ती तूफान में बदल सकता है। इसकी वजह से कुछ राज्यों में काफी बारिश देखने को मिल सकती है। 
विभाग के अनुसार इस चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) के प्रभाव की वजह से सोमवार से 3 दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार यानी 25 और 26 अक्टूबर को 21 जिलों में और सोमवार को पुरे ओड़िशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जानें कहां होगी भयंकर बारिश
विभाग के अनुसार जो यह तूफान है इसकी वजह से 28 से 30 अक्टूबर के मध्य दक्षिण बंगाल के जिलों में उत्तर और दक्षिण परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम और हावड़ा में काफी तेज बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है। वहीं, 28 अक्टूबर को कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्र में भी तूफान आने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा 29 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तर बंगाल के कई जिलों में काफी तेज बारिश होने की उम्मीद है।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 
भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार कल यानी 27 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम लगभग साफ बना रहेगा। वहीं, शाम के समय बदल भी छाए रह सकते हैं। इसी के साथ सुबह धुंध व कोहरा होने की भी संभावना विभाग ने जताई है।
इस दौरान विभाग ने अनुमान (IMD Rain Alert) लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, दोपहर के बाद 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम 
जयपुर मौसम (Jaipur Barish ka alert) केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि राजस्थान में 26 से 27 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, कोटा और अन्य कुछ हिस्सों में 26 से 28 अक्टूबर के बीच अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका विभाग ने जताई है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्से शुष्क बने रहेंगे और तापमान में कुछ ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा।
जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट (Weather Alert) जारी किया गया है। उसके अनुसार कल यानी 26 अक्टूबर और परसों यानी 27 अक्टूबर को झारखंड के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, 29 अक्टूबर को बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में इस दौरान तेज बारिश हो सकती है। हालांकि 28 अक्टूबर तक विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
 
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग पटना की ओर से जो लेटेस्ट  वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज और कल यानी 25-26 अक्टूबर को बिहार में मौसम (Mausam) लगभग साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार 27-31 अक्टूबर तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
दक्षिण कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 28 अक्टूबर तक बिजली गिरने और हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		