Mausam Update : देश के ज्यादातर राज्य से अब मानसून की विदाई हो चुकी है। पिछले कई दिनों से बारिश का दौरान पूरी तरह से थम चुका है। मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच अब एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
देश के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान जताया था, जिसके चलते आज कई इलाकों में अति भारी बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग (weather Update) ने पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 1 अक्टूबर2025 को भारत के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तगड़ी बारिश होगी। जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है।
यूपी और बिहार में होगी बारिश –
उत्तर प्रदेश और बिहार (Bihar Ka Mausam) में भी झमाझम बारिश होगी। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। कोंकण और गोवा में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो यहां पर तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा और यह स्थिति अक्टूबर की शुरुआत तक बनी रह सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान (Tempreature Update) 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मध्य भारत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। यह पूर्वानुमान 1 अक्टूबर 2025 तक के लिए है।
यहां होगी भारी से भारी बारिश –
सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather), मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, और त्रिपुरा तथा ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम से सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, सोमालिया तट के साथ और उसके आसपास 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की गति से 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुँचने वाली तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश –
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा, नागालैंड,मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ तूफान आने की संभावना है।गुजरात, कोंकण और गोवा के तटों, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका तट, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तटों, अंडमान सागर के ऊपर 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।