Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से सुबह -शाम कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही हल्का और मध्यम कोहरा भी नजर आ रहा है। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD Weather) ने फरवरी महीने में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कल मौसम का हाल कैसा रहेगा।
जनवरी महीने में देश के लगभग सभी राज्यों में खूब ठंड पड़ी है। आज फरवरी की 5 तारीख हो गई है और देशभर के सभी राज्यों के मौसम में बड़ा परिवर्तन आया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद रातें और ठंडी होने लगी है। लेकिन दिन भर में मौसम साफ रहता है और तेज धूप निकलने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है।
6 फनवरी को कैसा रहेगा मौसम –
हालांकि, मौसम विभाग (Mausam Update) ने फरवरी महीने में विभिन्न राज्यों में गरज चमक के साथ बरसात होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। फरवरी में तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। अगर उत्तर भारत के राज्यों में बारिश (IMD Rain Alert) का सिलसिला शुरू होता है तो तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और फिर से जोरदार ठंड पड़ सकती है। IMD ने कल यानी 6 फरवरी के मौसम को लेकर भी अपडेट जारी किया है।
राजस्थान में मौसम का हाल –
राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में बारिश का दौर थमने के बाद अब आगामी दिनों में लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अब पूरी तरह रूक गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजस्थान में तापमान बढ़ता हुआ नजर आएगा। प्रदेश में दो हफ्ते तक चली बारिश के बाद अब सभी जगह ये सिलसिला थम गया है। बारिश के दौर तेज स्पीड से चल रही हवाओं ने ठंड और बढ़ा दिया था अब दिनभर धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। आज गुरुवार को राजधानी जयपुर (Jaipur weather) सहित सभी जिलों में दिन में धूप निकली है। प्रदेश के सभी जिलों में सर्दी का प्रकोप कम हुआ है। आने वाले दिनों में भी अब मौसम साफ और सामान्य रहने की संभावना है।
कल कैसा रहेगा मौसम –
राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur ka mausam) में दो दिनों से सर्दी से राहत दिखाई दे रही हैं। पिछले दो दिनों में तापमान में इजाफा हुआ है। सर्दी और शीत लहर का असर भी कम हुआ हैं। दिन में धूप निकली है। सुबह शाम की ही सर्दी का असर है। संभवतः कल भी जयपुर में मौसम यथा स्थिति रहने की संभावना है।
सीकर में कैसा रहेगा मौसम –
राजस्थान (rajasthan ka mausam) के शेखावाटी इलाके में भी अब सर्दी का असर कम हो रहा है। सीकर समेत सभी जिलों में यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। चूरू, झुंझुनूं और नागौर में भी अब ठंड कम हो गई है। यहां पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी ने लोगों को परेशान कर रखा था।
गंगानगर में होगी बारिश?
पंजाब (Punjab mausam) से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में भी बारिश का दौर रूक गया है। हालांकि यहां कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं लेकिन सर्दी कम होने से लोगों को राहत मिली है।
जोधपुर और जैसलमेर में 6 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम –
पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान बढ़ने से पिछले एक हफ्ते से सर्दी कम हो गई थी। जोधपुर और जैसलमेर (Jaisalmer ka mausam) में मौसम शुष्क बना हुआ है । 6 फरवरी 2026 को भी यहां मौसम साफ रहेगा।
