IMD Weather Alert : इन दिनों मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देश में मानसून की वापसी हो रही है। उत्तर भारत से तो मानसून लगभग लौट ही गया है। वहीं, सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में देश के कई राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है।
भारत मौसम विभाग की ओर से कल यानी 15 अक्टूबर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार कल देश के अधिकतर राज्यों में मानसून का असर (Monsoon Weather effect) बेहद कम रहेगा। आईएमडी के वेदर अपडेट में कल यानी 15 अक्टूबर के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसके अनुसार इन राज्यों में बारिश होने के चांस न के बराबर हैं। वहीं, देशभर में सुबह व शाम के समय हल्की ठंड का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 15 अक्टूबर को दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं होगी। वहीं, इस दौरान राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें कल उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग केंद्र लखनऊ की ओर से कल के लिए प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, प्रदेश में तापमान में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। सुबह व शाम के समय प्रदेश वासियों को ठंड का अहसास होने लगा है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज मौसम (Mausam ka Mijaj) पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 15 अक्टूबर को बिहार में मौसम सामान्य ही बना रहने की उम्मीद है। कल के लिए मौसम विभाग पटना ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। इसके अनुसार कल बिहार राज्य के किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
जानें कल झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 15 अक्टूबर को झारखंड में मौसम एकदम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी भी क्षेत्र के लिए मौसम विभाग (IMD Weather ALert) की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बात करें झारखंड में कल यानी बुधवार के अधिकतम तापमान की तो यह 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें उत्तराखंड में कल किस ओर करवट लेगा मौसम
कल यानी 15 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग (Weather) की ओर से जो पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार कल उत्तराखंड में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। इस दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है। वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें कल के हिमाचल के मौसम का हाल
विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार कल भी हिमाचल प्रदेश में मौसम लगभग आज के जैसा ही बना रहेगा। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 15 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र में तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में यहां के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।