Latest Weather Updates : देश भर के कई इलाकों में इन दिनों ठंड का मौसम बना हुआ है। लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से एक बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि 8 फरवरी को देश के कई इलाकों में बरसात का दौर देखा जा सकता है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं विस्तृत वेदर अलर्ट।
फरवरी महीने का पहला सप्ताह खत्म हो चुका है और अभी भी देश के कई इलाकों में ठंड की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज बढ़ रही ठंड के बीच आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि देश भर में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है और देश के कई इलाकों में बरसात का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) की तरफ से कहा गया है कि एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से देशवासियों को बरसात का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR weather) में फिलहाल प्रदूषण का स्तर भी खराब चल रहा है, वही तापमान की बात की जाए तो आज दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर में कल सुबह लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh weather updates) के सभी जिले ग्रीन जोन में है और अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के अंदर तापमान मे हल्की की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन उसके बाद तापमान नीचे भी आ सकता है।
बिहार में मौसम
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बिहार में मौसम (Bihar Weather Update) एक बार फिर से बदलने वाला है। बिहार में फिलहाल दिन के समय धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाएं काफी तेज चल रही है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि कल बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्य बरसात देखने को मिल सकती है और तापमान में बरसात की वजह से गिरावट आ सकती है।
राजस्थान में कल मौसम
मौसम विभाग (IMD Update) की तरफ से बताया गया है कि अगले तीन से चार दिन तक राजस्थान (Weather in Rajasthan tomorrow) में हल्के बादल छाए रह सकते है तथा कल कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव से राज्य के अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर व जोधपुर में तापमान गिर सकता है।
कश्मीर के मौसम की बात की जाएं तो…
आईएमडी की तरफ से कश्मीर के मौसम को लेकर भी बड़ा अपडेट (Kashmir weather) जारी किया गया है तथा बताया गया है कि फिलहाल कश्मीर में रात के समय अधिक ठंड होती है, लेकिन दिन में तापमान ऊपर ही रहता है। आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि कश्मीर में अभी सर्दी और बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अपडेट में कहा गया है कि कश्मीर में अभी तापमान काफी नीचे आ सकता है तथा आने वाले दिनों में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है।
