दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता किआ इन दिनों एक फ्लेगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। इसके बारे में पिछले साल 2023 में पुष्टि की गयी थी की EV9 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।हाल ही में इस गाड़ी को परीक्षण के दौरान देखा गया है।इससे संकेत मिलत्ता है की यह निकट भविष्य में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है।
2023 ऑटो एक्सपो में हुई थी पेश
कंपनी EV9 फ्लेगशिप को जल्द प्रमुख गाड़ी के तोर पर लेकर आने वाली है। किआ EV9 कॉन्सेप्ट 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था और उत्पादन संस्करण ने पिछले साल वेषिक शुरुआत की थी।आगामी इलेक्ट्रिक suv कंपनी ने पोर्टफोलियो में मौजूद EV6 के ऊपर स्थितः होगी। EGMP प्लेटफार्म पर आधारित EV9 अंतराष्टीय सर पर कई पावरट्रेन में उपलब्ध है।
लॉन्च और कीमत
अपकमिंग एसयूवी को CBU रूट में माध्यम से भारत में बेचा जाएगा और संभावना है की इसकी कीमत 1 करोड़ के आसपास होगी। इसके लिंच की स्पष्ट जानकारी नहीं है।लेकिन स्पाई शॉट्स के आधार पर कहा जा सकता है की इसका लॉन्च नजदीक आ चूका है।
स्पेसिफिकेशन
इसके बेस स्पेक वेरिएंट में 76.1 kwh बैटरी पैक मिलता है,जिसमे 358 किलोमीटर की रेंज मिलती है ओर इसे एक्सल पर लगे 215 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया था।इसमें एक अन्य वेरिएंट भी मिलता है जो 99.8 kwh है।यह एक बार चार्ज करने पर 541 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।
डिजाइन
स्पाई शॉट्स से इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन पता चलता है।यह किआ के सिग्नेचर टाइगर नोज एलिमेंट के साथ जोड़ी गयी एक ब्लेक ऑफ़ फ्रंट ग्रिल के साथ आती है।जो वर्टिकल एलईडी हेडलैम्प्स के एक सेट और एक मजबूत फ्रंट बंपर से घिरा हुआ है।इसमें २१ इंच के बड़े अलॉय व्हील है।पीछे की और स्लीक है माउंटेड स्टॉप लेप के साथ टेल लेप्स पर वर्टिकल ट्रीटमेंट मिलता है।
