Kia Sonet – अगर आप Kia Sonet SUV खरीदना चाहते हैं और 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने का प्लान है, तो आपकी EMI का अंदाजा जानना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि डाउन पेमेंट के बाद महीने की कितनी EMI देनी होगी और यह आपके बजट पर कैसे असर डालेगी-
अगर आप अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए एक कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं, जो कंफर्ट के साथ बेहतरीन फीचर्स भी दे, तो Kia Sonet का डिजल वेरिएंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस SUV को सिर्फ 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट के बाद घर लाते हुए हर महीने कितनी EMI देनी होगी, इसकी पूरी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Kia Sonet: कीमत-
Kia अपनी Sonet SUV के डीजल लाइन-अप में HTE O Diesel वेरिएंट उपलब्ध कराती है। इस बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.98 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाए, तो लगभग 78 हजार रुपये RTO चार्ज और करीब 46 हजार रुपये इंश्योरेंस के रूप में जोड़ने होंगे। इन सभी खर्चों के बाद Kia Sonet HTE O Diesel की ऑन-रोड कीमत लगभग 10.22 लाख रुपये बनती है।
दो लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद EMI कितनी होगी-
अगर आप Kia Sonet के डीजल वेरिएंट HTE को खरीदते हैं, तो बैंक से एक्स-शोरूम कीमत पर फाइनेंस कराना होगा। यानी, 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट (down payment) के बाद आपको लगभग 8.22 लाख रुपये का लोन लेना होगा। अगर बैंक इस पर 7 साल की अवधि के लिए 9% ब्याज दर लागू करता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 13,239 रुपये होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार-
अगर आप Kia Sonet HTE O Diesel वेरिएंट के लिए 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए 8.22 लाख रुपये का कार लोन बैंक से लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI लगभग 13,239 रुपये होगी। इस लोन पर कुल ब्याज लगभग 2.89 लाख रुपये आएगा। इसके साथ एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत जोड़ने पर कार की कुल लागत लगभग 13.12 लाख रुपये हो जाएगी।
किससे है मुकाबला-
भारतीय ऑटो निर्माता Kia Sonet को एक कॉम्पैक्ट SUV के रूप में पेश करती है। इस मॉडल का सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3O, Tata Punch, Maruti Brezza और Hyundai Venue जैसी लोकप्रिय SUVs से होता है।
