Kisan Credit Card : सरकार की ओर से किसानों को लाभ देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाता है। हालांकि इस कार्ड का फायदा लेने के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब किसानों के लिए अच्छी खबर यह आई है कि अब किसानों को कार्ड का लाभ (kisan credit card loan process ) लेने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि 10 मिनट में क्रेडिट कार्ड का पैसा मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में –
किसानों को वित्तीय सहायता देने वाले किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत हुई है। अब इस कार्ड के लाभ के लिए किसानों को सिर्फ 10 मिनट का इंतजार करना होगा और बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब किसान (kisan credit card ) सिर्फ 10 मिनट में बैंक जाए बिना ही ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
कृषि भूमि पर मिलेगा किसानों को लोन
सरकार की ओर से किसानों को उनकी फसल के मुताबिक बैंकों और सहकारी समितियां से आर्थिक सहायता देने के लिए केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC Loan Process) की व्यवस्था हुई है। इस कार्ड के जरिए किसान अपने कृषि भूमि पर लोन ले सकते हैं और इसके साथ ही कृषि इलाके को डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार ने कई तरह के ठोस कदम उठाए हैं। इसी के तहत केसीसी के प्रोसेस को भी अब ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म से कनेक्ट किया जा रहा है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म से कनेक्ट होगा क्रेडिट कार्ड प्रोसेस
जहां पहले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ (Benefits of Kisan Credit Card) लेने के लिए लंबे प्रोसेस का इंतजार करना होता था, जिसमें सप्ताह से लेकर महीने तक का समय लग जाता था। वहीं, अब किसान सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही इस प्रोसेस को पूरा करते हुए लोन ले सकेंगे। योगी सरकार (yogi government) के किसान क्रेडिट कार्ड प्रोसेस को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से कनेक्ट करने का प्लान है। इससे पारदर्शिता आने के साथ ही किसानों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा।
केसीसी के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
इससे पहले तो किसानों को केसीसी (KCC loan process) के तहत लोन लेने के लिए कई कार्यालयों में जाना पड़ता था। भूमि स्वामित्व के डॉक्यूमेंट्स को वेरीफाई कराने के लिए पटवारी के पास जाना होता था, जिसमे ऑफलाइन जरिए तककरीबन तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है, लेकिन अब यह प्रोसेस आसान होगा और डिजिटल प्रक्रिया के पूरा होते ही किसानों को केसीसी करानी होगी।
केसीसी के लिए जरूरी दस्तावेज, जैसे भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत डॉक्यूमेंट्स अपलोड़ रकने होंगे, जिससे सिर्फ कुछ ही मिनट में यह लोन आपको मिल जाएगा।
इस बारे में जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसान (kisan credit card loan ) केसीसी के जरिए फसलों के मुताबिक बैंकों से लोन ले सकते हैं। पहलं इसके ऑफलाइन प्रोसेस में कई हफ्तों का वक्त लगता था, लेकिन अब इस प्रोसेस से डिजिटल मोड से किसान कम समय में आसानी से क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकेंगे।
