ग्वार के भाव ने पार किया ₹5000 का आंकड़ा। ग्वार के भाव में हाल ही में दो हफ्ते पहले हल्की सी तेजी देखने को मिली थी। जहां पहले ग्वार 4600 से 4700 प्रति क्विंटल बिक रहा था वही आज कई जगहों पर 5000 से लेकर 5200 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। ग्वार के भाव में जबरदस्त तेजी पकड़ ली है। बता दे की राजस्थान में ऐसा कोई भी गांव नहीं है जहां के किसान ग्वार की फसल को स्टॉक नहीं करते ऐसा इसीलिए क्योंकि ग्वार के भाव कभी भी तेजी पकड़ लेते हैं।
जिसके चलते किसान ग्वार की फसल को स्टोर करके रख लेते हैं। अब ऐसे में किसानों के पास एक अच्छा मौका है कि ग्वार की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। आइए ग्वार के ताजा मंडी भाव जानते हैं।
ग्वार के मंडी भाव
मंडी का नाम | ग्वार भाव (प्रति क्विंटल) |
संगरिया मंडी | 3800 से 4975 |
श्री गंगानगर मंडी | 4658 से 5861 |
अनूपगढ़ मंडी | 4750 से 5081 |
रायसिंहनगर मंडी | 4500 से 5060 |
श्री विजयनगर मंडी | 4770-5060 |
पूगल मंडी | 4600 से 5150 |
गजसिंहनगर मंडी | 4651 से 5110 |
गोलुवाला मंडी | 4830 से 5053 |
नोहर मंडी | 5000 से 5244 |
सादुलशहर मंडी | 5031 |
आदमपुर मंडी | 3751 से 5230 |
जैतसर मंडी | 5062 से 5125 |
सिरसा मंडी | 4400 से 5090 |
श्री माधोपुर मंडी | 4918 से 4985 |
बीकानेर मंडी | 5000 से 5190 |
पदमपुर मंडी | 4900 से 5091 |
सूरतगढ़ मंडी | 4948 से 5127 |