धान की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब धान की अधिक कीमत मिलेगी, मुनाफा ज्यादा होगा।
धान की खेती
धान एक पारंपरिक फसल है, जिसकी खेती किसान लंबे समय से करते आ रहे हैं, और सरकार भी धान की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। धान की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए एमएसपी पर खरीदी की जा रही है। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश राज्य सरकार की, तो वह किसान जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, धान की खेती करते हैं, तो आपको बता दे की सरकार ने ₹4000 प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है, तो चलिए आपको बताते हैं यह राशि किसानों को कैसे, किस हिसाब से, दी जाएगी।
खरीफ 2024 के धान उपार्जन
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 2 मार्च 2025 को यह निर्णय लिया है कि किसानों को खरीफ 2024 के धान उपार्जन पर ₹4000 प्रति हेक्टेयर की हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस तरह धान की खेती करने वाले किसानों को धान की अधिक कीमत मिलेगी, 2 मार्च 2025 दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री निवास भोपाल से सीएम किसानों को बड़े संदेश देने जा रहे हैं।
गेहूं के किसानों को फायदा
धान के साथ-साथ गेहूं की खेती करने वाले किसानों को भी फायदा हो रहा है। गेहूं उपार्जन पर 175 रु प्रति क्विंटल बोनस देने का सरकार ने ऐलान किया है। गेहूं की खरीदी मूल्य की बात करें तो 2600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इस तरह आज किसान आभार सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें गरिमामयी में उपस्थित डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री रहेंगे और किसानों को बड़ी सौगात देंगे।