Kisan News : नीलगाय जैसे जंगली जानवर खेत में घुस आते हैं तो चलिए आपको इस लेख में आसान उपाय बताते हैं जिससे इन्हें खेतों से दूर रखा जा सकता है-
नीलगाय की समस्या
नीलगाय किसी साधारण गाय की तरह नहीं होती है। बल्कि एक बड़ा और शक्तिशाली जानवर है जो की देखने में मजबूत शरीर वाला घोड़ा की तरह दिखाइ देते हैं जो कि किसानों को बहुत परेशान करके रखते हैं। खेतों में नील गाय घुसकर फसल को ख़राब कर देते हैं और खाकर समाप्त कर देते हैं। जिससे किसानों को बहुत नुकसान हो जाता है। इसलिए इस लेख में हम किसानों को नील गाय भगाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। किसानों को समय-समय पर हम जंगली जानवरों से छुटकारा दिलाने के लिए सस्ते और आसान उपाय बताते रहते हैं, जिसमें आज भगाने के तीन उपाय जानेंगे।
नीलगाय कैसे भगाएं
नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार जानिए नीलगाय जैसे जंगली जानवर खेत में ना आए इसके लिए किसान क्या कर सकते हैं-
- रसोई में रखा मसाला लहसुन और मिर्च, नीलगाय भगाने के काम आ सकता है। इसका घोल तैयार करके किसान खेत के आसपास छिड़क सकते हैं। इस मिश्रण को और शक्तिशाली बनाने के लिए किसान गोबर और नीम के पत्तियों भी मिला सकते हैं। जिससे नीलगाय, जंगली सूअर, आदि खेत में प्रवेश नहीं करते हैं। खेत के आसपास के घास में इस घोल का गन्धः सूंघ कर खेत के बाहर से ही लौट जाते हैं।
- इसके अलावा गोबर के कंडे यानी के उपला का इस्तेमाल भी किसान नीलगाय और जंगली सुअर भगाने के लिए कर सकते हैं। जिसके लिए खेत के आसपास कंडे का धुआं कर सकते हैं। जिससे किसान जंगली जानवरों को लगता है कि खेत में कोई है या आसपास आग है। जिससे वह खतरा महसूस करते हैं और खेत से दूर रहते हैं। कंडे का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए भी किया जाता है, इसलिए यह भी रसोई में मिल सकते है।
- नीलगाय या अन्य छुट्टा जानवर को भगाने के लिए खेत के आसपास एक लकड़ी का मजबूत डंडा और उसमें एक टॉर्च लगा सकते हैं। जो कि सौर पैनल चार्ज होकर रात के समय जलती है, उससे जैसे जंगली जानवरों को लगता है खेत में किसान है और वह खेत में नहीं आते। इसके अलावा बांस की लकड़ी गाडकर उसमें पुराना लोहे का बर्तन और एक पुराना पंखा भी लगा सकते हैं जो हवा की मदद से चलेगा और बर्तन में पत्थर का टुकड़ा पड़ने के वजह से आवाज उत्पन्न होगी।