सोयाबीन भाव में पिछले हफ्ते तेजी देखने को मिली, 2025 सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा?, जानें पूरी डिटेल…
2025 सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा?
Soyabean Price: सोयमील में मजबूती से सोयाबीन की कीमतों में तेजी देखने को मिली, बीते सप्ताह सोयाबीन में 125 से लेकर 150 रुपए प्रति क्विटल बढ़त दर्ज की गई। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोयमील के भाव में तेजी के सपोर्ट से घरेलू बाजार में भी सोयमील के भाव बढ़े। बीते एक सप्ताह में सोयमील के भाव लगभग 150 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक बढे।
सोयमील का निर्यात प्रदर्शन कैसा है?
अक्टूबर की तुलना में नवंबर महीने में सोयमील का निर्यात 60.41% बढ़ा। हालांकि पिछले वर्ष नवंबर महीने की तुलना में निर्यात 30% कमजोर रहा।
अर्जेंटीना और ब्राजील की फसल आने में अभी समय है। जिसके चलते जनवरी भारतीय सोयमील की मांग अच्छी रहेगी। नाफेड द्वारा सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदारी अब 6.69 लाख टन के पर पहुच गया है।
सोयाबीन की तेजी टिकाऊ है या अस्थाई ?
2025 सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा: सप्लाई और डिमांड को देखते हुए अगले 2-3 महीने के लिए सोयाबीन के भाव सीमित दायरे में रहेगा। पिछले साप्ताहिक रिपोर्ट में हमने ने लिखा था की कीर्ति प्लांट भाव 100 से 150 की रिकवरी संभव है। यहा से 4570 एक छोटा रेजिस्टेंस है। जिसके ऊपर टिकने पर 4750 से 4800 तक बढ़ने की उम्मीद।
हालाकि साउथ अमेरिका में बड़ी फसल के अनुमान को ध्यान में रखते हुए एक तरफा बड़ी तेजी की उम्मीद कम है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।