आज हम आपको ऐसी फसलों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती करके आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को कई तरह की फसलों की खेती करते देखा गया है लेकिन आज के समय में पारंपरिक खेती करके किसान उतना मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं जितना वह फल फ्रूट या फिर फूलों की खेती करके कमाते हैं। इतना ही नहीं लोग आजकल पेड़ों की भी खेती करते हैं और लाखों करोड़ों में मुनाफा कमाते हैं।
आज हम आपको ऐसी ही पांच फसलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खेती करके आप इतना पैसा कमाओगे की संभालना मुश्किल हो जाएगा। यह पांच फसले बड़े स्तर पर आपको अच्छी कमाई करके देगी। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एलोवेरा की खेती
एलोवेरा की खेती ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के लिए जानी जाती है। आपको बता दे की एलोवेरा की खेती जून जुलाई या फिर सितंबर अक्टूबर के महीने में की जाती है क्योंकि यह सबसे सही समय माना जाता है। इसकी खेती का इसके साथ ही इस खेती के लिए आपको दोमट और रेतीली मिट्टी की जरूरत पड़ती है। जिसका पीएच मान लगभग 8.5 होना चाहिए। एलोवेरा की फसल लगभग 10 से 12 महीने में तैयार हो जाती है।
जिसके बाद आप इसकी कटाई करके इसको मार्केट में बेच सकते हैं। एलोवेरा की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड होने की वजह से इससे अच्छी कमाई की उम्मीद रहती है। एलोवेरा की खेती अगर आप एक एकड़ जमीन में करते हैं तो आप इसे लगभग ₹500000 की कमाई आराम से कर सकते हैं। एलोवेरा की खेती कमाई का एक बहुत ही जबरदस्त जरिया है।
गुलाब की खेती
गुलाब के फूल की मार्केट में डिमांड होने की वजह से इससे अच्छी कमाई की जा सकती है। गुलाब की खेती करने का सही समय वसंत ऋतु माना जाता है। गुलाब के फूल की खेती करने के लिए उपजाऊ जमीन की जरूरत पड़ती है साथ ही आपको बता दे कि इसके लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। इस खेत की मिट्टी का पीएच मान लगभग 5.5 से 7 के बीच होना बेहद जरूरी होता है तभी आप इस जमीन में गुलाब की खेती कर सकेंगे।
इसकी खेती कलम के जरिए की जाती है। इसकी कलम को निश्चित दूरी पर लगाना चाहिए ताकि पौधा अच्छे से विकास कर सके। गुलाब के फूल को तैयार होने में लगभग 6 से 8 महीने का समय लग जाता है। इसके बाद आप इसको मार्केट में बेच सकते हैं। अगर आप 1 एकड़ जमीन में भी गुलाब की खेती करते हैं तब आपको ऐसे में लगभग 7 से 18 लाख रुपए तक की कमाई प्राप्त हो सकती है। गुलाब एक कमाई का बहुत अच्छा जरिया है।
रजनीगंधा की खेती
रजनीगंधा की खेती कमाई का सबसे अच्छा जरिया है। इसकी खेती करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि इसका सही समय अक्टूबर से नवंबर महीने में होता है। इसकी खेती करने के लिए आपको जल निकासी वाली जमीन की जरूरत पड़ती है। साथ ही इसको कतार में लगाकर इसकी खेती की जाती है। इसके लिए अच्छी खासी धूप की जरूरत पड़ती है। इसके लिए जल निकासी वाली जमीन की जरूरत होती है जहां पर जल भराव नहीं होना चाहिए।
रजनीगंधा की फसल को तैयार होने में लगभग 120 से 140 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद आप इसके फूलों को मार्केट में बेचकर पैसा कमा सकते हैं। रजनीगंधा की खेती से आप केवल एक एकड़ जमीन में 1.5 लाख से ₹600000 तक की कमाई आराम से कर सकते हैं।
जीरा की खेती
जीरे की खेती आपके लिए कमाई का अच्छा जरिया है इसकी खेती करने का सबसे सही समय नवंबर से दिसंबर का महीना माना जाता है। इसकी खेती करने के लिए आपको शुष्क और ठंडी जलवायु की आवश्यकता पड़ती है साथ ही अगर आप इसकी खेती करते हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि जीरे की फसल में खरपतवार नहीं लगना चाहिए। वरना फसल खराब हो सकती है। जीरे की फसल को तैयार होने में लगभग 120 से 130 दिन लग जाते हैं। इसके बाद आप इसको बेचकर मार्केट से पैसा कमा सकते हैं। जीरे की खेती करके आप एक एकड़ जमीन में दो से सवा दो लाख रुपये आराम से कमा सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी की खेती
स्ट्रॉबेरी की खेती करने का सबसे सही समय अक्टूबर से दिसंबर का महीना माना जाता है। इसकी खेती करने के लिए आपको जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत पड़ती है। साथ ही आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि इस जमीन में जल भराव ना हो ताकि फसल खराब ना हो। स्ट्रॉबेरी की खेती अगर आप करते हैं तो उसके लिए हल्की अम्लीय मिट्टी होनी चाहिए जिसके लिए आपको इसका पीएच मान 5.5 से 6.8 होना चाहिए। स्ट्रॉबेरी की खेती का तैयार होने में 40 से 50 दिन का समय लग जाता है। स्ट्रॉबेरी की खेती अगर आप करते हैं तो इसे एक एकड़ जमीन में लगभग 15 लाख रुपए आराम से कमा सकते हैं। इस प्रकार आप इन पांच मुनाफे वाली फसलों की खेती करके आराम से तगड़ा पैसा कमा सकते हैं।